{"_id":"689c47cb65ac2b7a150e2009","slug":"video-full-dress-rehearsal-held-for-independence-day-celebrations-at-nangal-chaudhary-in-narnaul-2025-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल के नांगल चौधरी में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल के नांगल चौधरी में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित
नांगल चौधरी में उपमंडल स्तर पर बैजनाथ चौधरी राजकीय महिला कॉलेज में मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की बुधवार को फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। एसडीएम उदय सिंह ने ध्वजारोहण किया तथा परेड निरीक्षण किया व मार्च पास्ट की सलामी ली। उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह नांगल चौधरी में गुरुग्राम आयुक्त मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत कर ध्वजारोहण करेंगे व मार्च पास्ट की सलामी लेंगे।
फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान परेड कमांडर पीएसआई प्रतीक ने परेड को कमान दी। फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद एसडीएम ने सभी टीम प्रभारियों को एक निश्चित समय में प्रस्तुति देने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कार्यक्रम में मंच संचालन राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल से प्रोफेसर डॉ. ममता शर्मा ने किया। इस मौके पर बैजनाथ चौधरी राजकीय महिला कॉलेज प्राचार्य अनीता तंवर, मेजर सतीश दहिया राजकीय कॉलेज के प्राचार्य अनिल, बीईओ सुनीता, नगर पालिका सचिव ललित गोयल के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।