{"_id":"67ff91ff48935ff01f00314b","slug":"video-in-narnaul-the-martyrs-wife-was-beaten-with-sticks-after-entering-her-house-2025-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में घर में घुसकर लाठी डंडों से शहीद की पत्नी के साथ की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में घर में घुसकर लाठी डंडों से शहीद की पत्नी के साथ की मारपीट
नांगल चौधरी के दोस्तपुर गांव में शहीद की पत्नी के साथ घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपी हाथों में लाठी लेकर शहीद की पत्नी के साथ मारपीट करते हैं और फिर भाग जाते हैं। जिसके बाद शहीद की पत्नी को अस्पताल में दाखिल करवाया। अभी महिला का गुरुग्राम के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बता दें कि महिला के पति खुशीराम यादव सेना के एक ऑपरेशन में उग्रवादियों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे।
पुलिस को दी शिकायत में दोस्तपुर निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि वह भारतीय सेना में कार्यरत है। 12 अप्रैल को दोपहर के करीब डेढ़ बजे उनकी माताजी प्रेम देवी घर पर आराम कर रही थी। इस बीच उनके गांव के चार-पांच लोगों ने लाठी डंडों से उनकी माताजी पर हमला कर दिया। जिससे उनके पैरों पर काफी चोट लगी।
यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शिकायत में बताया कि इससे पहले भी वे कई बार जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। जिसकी शिकायत भी सात अप्रैल को दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।