Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Kanpur News
›
accused of assault broke glass kept on table of the police post and attacked the inspector and constables
{"_id":"67fe91f186fc3459a304db1f","slug":"video-accused-of-assault-broke-glass-kept-on-table-of-the-police-post-and-attacked-the-inspector-and-constables-2025-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"मारपीट के आरोपी ने चौकी की मेज पर रखा कांच तोड़कर दरोगा और सिपाहियाें पर किया वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के आरोपी ने चौकी की मेज पर रखा कांच तोड़कर दरोगा और सिपाहियाें पर किया वार
जूही थाने की आनंदपुरी चौकी में मंगलवार दोपहर मारपीट के एक आरोपी ने दरोगा और सिपाही पर हमला कर दिया। उसने सिर मार कर चौकी की मेज का कांच तोड़ दिया। टूटे कांच से दोनों पर वार किया। कांच लगने से दरोगा के दाहिने हाथ का अंगुठा कट गया, जबकि तीन सिपाही भी कांच लगने से जख्मी हो गए।इससे दरोगा और सिपाही घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक दिन पहले आरोपी की पुलिस लाइन में तैनात सिपाही से बारादेवी चौराहे के पास स्थित ढाबे पर मारपीट हो गई थी। उसी की रिपोर्ट कराने वह चौकी आया था।
पुलिस लाइन में तैनात सिपाही सिपू सिंह चौहान सोमवार रात रिश्तेदार के साथ खाना खाने किदवई नगर स्थित ढाबे पर गया था। जहां आनंदपुरी निवासी प्रदद्युम्न उर्फ विजय तिवारी बाइक किनारे लगाकर महिला मित्र के साथ खड़ा था। बाइक खड़ी करने के दौरान सिपाही का धक्का महिला मित्र को लग गया। इससे गुस्साए प्रदद्युम्न ने सिपाही को पीट दिया। लोगों ने बीच बचाव कर विवाद खत्म कराया तो दोनों पक्ष मौके से चले गए। मंगलवार दोपहर सिपाही की शिकायत पर किदवईनगर पुलिस प्रदद्युम्न की तलाश में घर गई थी। वहां वहां नहीं मिला लेकिन पुलिस आने की सूचना पर वह महिला मित्र को लेकर आनंदपुरी चौकी पहुंच गया। जहां सिपाही संग मारपीट की बात पता चलने पर पुलिस कर्मियों ने उसे बैठा लिया और किदवईनगर पुलिस को सूचना दे दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।