{"_id":"67fe43e19d2af7e93006eeb6","slug":"video-demand-for-action-against-the-person-who-threatened-to-shoot-the-sp-chief-in-shahjahanpur-2025-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"सपा मुखिया को गोली मारने की धमकी देने वाले पर कार्रवाई की मांग, कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा मुखिया को गोली मारने की धमकी देने वाले पर कार्रवाई की मांग, कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
शाहजहांपुर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को गोली मारने की धमकी देने वाले पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने जलालाबाद में प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। नगर विधानसभा के जिला उपाध्यक्ष जीवेंद्र वाजपेयी के नेतृत्व में तहसील पहुंचे पदाधिकारियों ने ज्ञापन दिया। इसमें बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक सपा मुखिया को गोली मारने की धमकी दे रहा है। यह बहुत ही निंदनीय है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सपा मुखिया पर टिप्पणी करने वाले पर सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में लोकपाल यादव, दुर्गेश कुमार, रोहिताश, लालू, सूरज, संजीत, सचिन, अजय और उदित आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।