सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Mangalnath temple computer operator devotee the sanctum sanctorum slapped him

Ujjain News: मंगलनाथ मंदिर में कंप्यूटर ऑपरेटर ने श्रद्धालु को गर्भगृह से बाहर निकाला, थप्पड़ मारने का आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 15 Apr 2025 11:14 AM IST
Mangalnath temple computer operator devotee the sanctum sanctorum slapped him

मंगल ग्रह की शांति और सुख समृद्धि की कामना को लेकर धार्मिक नगरी उज्जैन में स्थित मंगलनाथ मंदिर पर प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन मंदिर में दर्शनार्थियों के साथ किस प्रकार का व्यवहार किया जाता है इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें मंदिर का कंप्यूटर ऑपरेटर बनारस से परिवार के साथ पूजन-अर्चन करने आए श्रद्धालु को चांटे मारता दिखाई दे रहा है। 

पूरा मामला कुछ इस प्रकार है कि बनारस से सुमित कुमार अपनी पत्नी, 10 साल के बच्चे, माता-पिता और सास, ससुर के साथ भात पूजन करवाने के उद्देश्य से धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे थे। जहां उन्होंने मंगलनाथ मंदिर पहुंचकर 10 वर्षीय बेटे के साथ भगवान का पूजन-अर्चन सभा मंडप में किया और उसके बाद जब शासकीय रसीद कटवाने के बाद गर्भगृह में पहुंचे थे। यहां ओमप्रकाश ठाकुर नामक एक व्यक्ति पहुंचा, जो कि मंदिर में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर पदस्थ है। उन्होंने सुमित कुमार के गर्भगृह में जाने पर नाराजगी जताई और अभद्रता करने लगे। जिस पर सुमित कुमार ने गर्भगृह में पूजन करने की रसीद दिखाई और मंदिर समिति के सभी नियमों का पालन करने के बाद ही गर्भगृह में आने की बात कही तो ओमप्रकाश और नाराज हो गए। जिन्होंने श्रद्धालुओं के साथ झूमाझटकी करते हुए उन्हें चांटा तक मार दिया। इस हमले से सुमित कुमार खुद यह नहीं समझ पाए कि आखिर उनसे ऐसी क्या भूल हो गई है। इस घटना के बाद सुमित कुमार ने थाना चिमनगंज पहुंचकर ओमप्रकाश ठाकुर के खिलाफ शिकायत की, जिस पर धारा 151 में ओमप्रकाश के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें- मस्तक पर धारण किए त्रिशूल, चंद्रमा और बेलपत्र, गले में पहनी माला फिर रमाई महाकाल ने भस्म

श्रद्धालु के साथ मारपीट करना गलत
इस पूरे मामले में मंगलनाथ मंदिर के प्रशासक केके पाठक ने बताया कि इस प्रकार की घटना से मंदिर प्रशासन व जिला प्रशासन की छवि खराब होती है। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होना चाहिए। यह भी बताया कि हमारा काम मंदिर की व्यवस्थाओं को बेहतर करने का है। यह नहीं कि व्यवस्था सुधारने के नाम पर मंदिर का कोई भी व्यक्ति श्रद्धालुओं के साथ मारपीट करने पर ही उतारू हो जाएं।

पहले भी मारपीट कर चुका है ओम प्रकाश
बताया जाता है कि बनारस के श्रद्धालु के साथ मारपीट करने वाले ओमप्रकाश ठाकुर ने कोई पहली बार मंदिर में मारपीट नहीं की है। इसके पहले भी वह एक कर्मचारी के साथ मारपीट कर चुका है। इस समय ओमप्रकाश ठाकुर को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था लेकिन इस मामले में माफी मांगने पर उन्हें फिर से बहाली मिल गई थी। इस घटना से उन्होंने कोई सबक नहीं लिया और फिर श्रद्धालु के साथ मारपीट करने जैसी घटना को अंजाम दे दिया।

ये भी पढ़ें- काथड़ी में हुई हत्या का आरोपी गिरफ्तार, पत्नी से बात करने पर गुस्साए पति ने उतारा था मौत के घाट

तभी सुधरेगी मंगलनाथ मंदिर की व्यवस्था
मंगलनाथ मंदिर की व्यवस्था की ओर नजर दौड़ाई जाए तो यहां सुरक्षा के तौर पर 6 नगर सैनिक, 10 प्राइवेट गार्ड तो हैं, लेकिन प्रशासनिक तौर पर यहां काम करने वालों की संख्या काफी कम है। सोर्स बताते हैं कि मंदिर में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में यहां के जिम्मेदारों ने दो कंप्यूटर ऑपरेटर, एक कैशियर, एक लेखपाल, एक सुपरवाइजर के साथ ही नोडल अधिकारी नियुक्त करने का प्रस्ताव सौंप रखा है लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। साथ ही यहां के जिम्मेदार तो अधिकारियों से यह भी निवेदन कर चुके हैं कि वह भी समय-समय पर यहां आकर आकस्मिक निरीक्षण करते रहें जिससे कि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में सुधार होता रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में आग, कुछ ऐसा रहा आग लगने के बाद का नजारा

14 Apr 2025

लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में आग, इस तरह दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट हुए मरीज

14 Apr 2025

लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में आग के बाद इस तरह दूसरी मंजिल से निकाले गए मरीज

14 Apr 2025

बागनाथ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

14 Apr 2025

लखनऊ के लोकबंधु अस्तपाल में लगी आग, डीएम ने मौके पर पहुंच कर लिया जायजा

14 Apr 2025
विज्ञापन

लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में लगी आग, डिप्टी सीएम मौके पर

14 Apr 2025

बाबा साहब के मंत्र से ही आगे बढ़ेगा समाज, 134वीं जयंती पर संविधान निर्माता को सर्वसमाज ने किया नमन

विज्ञापन

काशीपुर में हर्षोल्लास के साथ निकली डॉ. आंबेडकर शोभायात्रा

Guna: सांप्रदायिक विवाद पर ग्वालियर IG बोले- तनाव टालने का प्रयास करने वाले पुलिसकर्मियों को दिया जाएगा इनाम

14 Apr 2025

गलत ढंग से किया अनुबंध स्वीकार नहीं: पालिकाध्यक्ष

14 Apr 2025

Tikamgarh News: बुंदेलखंड के माथे से हटेगा पलायन का टीका, जानें कलेक्टर ने क्या की पहल

14 Apr 2025

बरेली में धूमधाम से मनाई गई आंबेडकर जयंती, शहर में निकाली गईं शोभायात्राएं

14 Apr 2025

रामनगर में सीढ़ियों से गिरकर पर्यटक की मौत

14 Apr 2025

Jabalpur News: सोशल मीडिया में जगदगुरु राघव देवाचार्य को सिर धड़ से अलग करने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

14 Apr 2025

धूमधाम से मनाई गई अलीगढ़ में आंबेडकर जयंती, सेंटर प्वाइंट पर नहीं थी पैर रखने की जगह

14 Apr 2025

राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस पर निकाली जागरुकता रैली...अग्निवीरों को दी श्रद्धांजलि

14 Apr 2025

मासूम से छेड़छाड़ का आरोपी पुलिस से मुठभेड़ में घायल

14 Apr 2025

आंबेडकर जयंती : नीली पगड़ी, दिलदिल घोड़ी और नगाड़ी की थाप, देखें क्या क्या था खास

14 Apr 2025

डॉ. आंबेडकर को याद किया, धूमधाम से मनाई गई जयंती

14 Apr 2025

बाबा साहब के नाम पर बड़ी परियोजना की घोषणा करें पीएम - गीता भुक्कल

आगरा में धूमधाम से मनाई आंबेडकर जयंती...निकाली गई शोभायात्रा, झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र

14 Apr 2025

डाॅ. भीमराव आंबेडकर जयंती...सपा कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण

14 Apr 2025

बाबा साहब की जयंती पर सुरक्षा व्यवस्था रही पुख्ता...अधिकारियों ने फोर्स के साथ किया फ्लैग मार्च

14 Apr 2025

आगरा में धूमधाम से मनाई आंबेडकर जयंती...आकर्षण का केंद्र बनी भीम नगरी

14 Apr 2025

धूमधाम से मनाई बाबा साहब की जयंती...निकाला गया जुलूस, सुरक्षा व्यवस्था रही पुख्ता

14 Apr 2025

धूमधाम से मनाई बाबा साहब की जयंती...निकाली गई शोभायात्रा

14 Apr 2025

होमगार्ड ने की आत्मदाह की कोशिश...एसपी कार्यालय परिसर में खुद पर उड़ेला पेट्रोल

14 Apr 2025

90 फीट गहरे कुएं में उतरकर युवक ने बचाई कुत्ते की जान

14 Apr 2025

कानपुर विश्वविद्यालय में विविधोत्सव का आगाज, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

14 Apr 2025

लखनऊ में स्याल्दे बिखौती मेले का आयोजन

14 Apr 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed