जनसुनवाई के दौरान कार्यालय में कर्मियों के नहीं रहने व उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशान करने की मिल रही शिकायत पर डीएम ने सख्त रुख अखितयार किया है। मंगलवार को अचानक अधीक्षण अभियंता सहित दो एक्सईएन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में एक्सईन विद्युत वितरण खंड गौरीगंज सहित 25 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। डीएम ने सभी का एक दिन का वेतन रोकते हुए जवाब देने को कहा है।
डीएम निशा अनंत सबसे पहले सुबह 10:15 बजे सरायभागमानी स्थित अधीक्षण अभियंता विद्युत कार्यालय पहुंचीं, जहां 17 में से 11 कर्मचारी अनुपस्थित थे। इसके बाद 10:30 बजे 132 केवी विद्युत उपकेंद्र एवं कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया, यहां भी 12 में से 6 कर्मचारी ड्यूटी पर मौजूद नहीं मिले। इसके बाद 10:40 बजे विद्युत वितरण खंड अमेठी के अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंची। यहां भी 9 में से 6 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। यहां से निकलकर 10:55 बजे गौरीगंज स्थित विद्युत प्रथम कार्यालय में निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता सहित दो कर्मचारी गैरहाज़िर मिले।
डीएम ने समय से कार्यालय नहीं पहुंचे को गंभीर मामला मानते हुए सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं और उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है। कहा कि जनहित से जुड़े विभागों में अनुशासनहीनता और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।