Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Jeevan Thakur said Talkehad Panchayat has immense possibilities of tourism, will get budget provision from the government
{"_id":"67fe33145ead6eb3670220c7","slug":"video-jeevan-thakur-said-talkehad-panchayat-has-immense-possibilities-of-tourism-will-get-budget-provision-from-the-government-2025-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"जीवन ठाकुर बोले- तलकेहड़ पंचायत में पर्यटन की अपार संभावनाएं, सरकार से बजट का करवाएगें प्रावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन ठाकुर बोले- तलकेहड़ पंचायत में पर्यटन की अपार संभावनाएं, सरकार से बजट का करवाएगें प्रावधान
मंडी कांगड़ा सीमा से सटी तलकेहड़ पंचायत में पर्यटन की अपार संभावनाएं है। इसके जीर्णोद्धार के लिए सरकार से बजट का प्रावधान करवाएगें। मंगलवार को विकास खंड चौंतड़ा के स्तैन गांव में बैशाखी मेले के समापन पर कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने कहा कि यहां पर पैराग्लाईडिंग जल क्रिडाओं को बढ़ावा देने के लिए वह पर्यटन विभाग को योजना का प्रारूप सौंपकर धन की उपलब्धता करवाएगें। मेले के समापन समारोह के मुख्यातिथी जीवन ठाकुर का नागरिक अभिनंदन कर पंचायत प्रधान शूचिका ने कहा कि हाल ही में अनुमानित 50 लाख के बजट की स्वीकृति पंचायती राज विभाग से मिलने के बाद 12 लाख रूपये से सोलर लाईटों से दूधिया रोशनी बिखेरने के साथ यहां पर सुंदर वाटिका का निर्माण भी करवाया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में पुस्तकालय व स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार के साथ-साथ लाखों करोड़ों के विकासात्मक कार्य पंचायत में धरातल में उतारने के साथ-साथ अब पंचायत में अब पर्यटन के पंख भी लगाने को लेकर प्रदेश सरकार व स्थानीय नेताओं से सहयोग मिलना शुरू हुआ है। मंगलवार को तीन दिवसीय मेले का समापन के दौरान कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने कुश्ती व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस दौरान प्राथमिक पाठशाला स्तैन के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। समापन समारोह के दौरान भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें तलकेहड़ पंचायत के सैंकड़ों लोगों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। मेला समिति के प्रधान संदीप ठाकुर, पंचायत सचिव रतन भारती, एसएमसी प्रधान सुरेश कुमार और अध्यापक कपिल राव, विनोद धरवाल विशेष तौर पर मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।