{"_id":"67fe32f3983954aacd0986ce","slug":"video-district-level-himachal-day-celebrations-held-with-zeal-and-enthusiasm-in-mandi-2025-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी में उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह
हिमाचल दिवस का जिला स्तरीय समारोह मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर पूरे उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी की टुकड़ियों की परेड का निरीक्षण किया और आकर्षक मार्चपास्ट की सलामी ली। उपमुख्यमंत्री इससे पहले शहीद स्मारक भी गए। वहां पर उन्होंने वीर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने राष्ट्र पिता महात्मा गाधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भी पुष्पांजलि दी। हिमाचल दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उपमुख्यमंत्री ने इन स्कूली बच्चों को अपने कर कमलों से सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिल शर्मा, विधायक चंद्रशेखर, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, प्रकाश चौधरी और रंगीला राम राव, उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर, एपीएससी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, चंपा ठाकुर, चेतराम ठाकुर, लाल सिंह कौशल, धर्मेंद्र धामी, केशव नायक, विकास कपूर सहित अन्य गणमान्य मेहमान उपस्थित रहे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को कुदरत ने दिल खोल कर दिया और इस की नदियां जहां पूरे देश के लोगों की प्यास बुझाती हैं वहीं पर राष्ट्रहित में पेड़ों को नहीं काटते, लेकिन इसकी एवज में हिमाचल की जो मदद होनी चाहिए वो नहीं हो रही। हमारी सरकार 11 दिसबर 2022 को बनी और उसके बाद प्रदेश को आर्थिक तौर पर पटरी पर लाने के प्रयास हुए, वहीं जनकल्याण के युग का सूत्रपात हुआ। हमारी सरकार राज्य की जनता से किए गए वायदों की पूर्ति के लिए संकल्पित है। इसके लिए हम आय के स्त्रोत जुटाने के लिए कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश के मदिंरों को बनाने व सवारने के लिए काम करते हुए मंडी जिला के शिवधाम पर 100 करोड़ खर्च कर इसके निर्माण को गति देने की पक्षधर है और साथ ही ज्वालामुखी व नैनादेवी परिसर पर भी 100 करोड़ खर्च करने का बजट में प्रावधान किया है। इसके अतिरिक्त चिन्तपूर्णी के लिए 53 करोड के लम्बित प्रोजक्टों का भी केन्द्र से मंजूर करवाने के सफल रही है। हमारी सरकार कांगड़ा के गग्गल हवाई अड्डे का विस्तारीकरण कर रही है और हम चाहते हैं कि मंडी के हवाई अड्डे प्रस्ताव को केंद्र सरकार ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के तहत शत-प्रतिशत अनुदान देकर से बनाए। राज्य सरकार 02 हजार 400 करोड़ रुपए से नए पर्यटन स्थल विकसित करने की योजना पर काम कर रही है। प्रदेश में जल आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार के लिए 200 करोड़ रुपए की स्वच्छ जल शोधन योजना शुरू करने जा रहे है। ताकि कैंसर जैसे रोगों से हिमाचल की जनता केा बचाया जा सके। मंडी जिला में एडीबी एवं एनडीबी के तहत पेयजल योजनाओं पर लगभग 343 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।