{"_id":"67fe43b6c172fe5bc704949c","slug":"video-district-bar-association-celebrated-baba-saheb-birth-anniversary-in-sonbhadra-2025-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने मनाई बाबा साहेब की जयंती, बोले समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों को न्याय दिलाने में बाबा साहब का बड़ा योगदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने मनाई बाबा साहेब की जयंती, बोले समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों को न्याय दिलाने में बाबा साहब का बड़ा योगदान
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र में मंगलवार को भारत रत्न डाॅ. बीआर आंबेडकर की 134वीं जयंती बार सभागार में अध्यक्ष जगजीवन सिंह की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाई गई। अतिथि के रूप में अंबेडकरवादी नेता जगन्नाथ कुशवाहा रहे। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जगजीवन सिंह ने कहा कि देश को सामाजिक एवं आर्थिक न्याय और प्रतिष्ठा एवं अवसर की समानता के सिद्धांतों पर विकसित करना ही बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आगे कहा कि एक अर्थशास्त्री और मानवाधिकारों एवं महिला सशक्तिकरण के प्रबल समर्थक डॉ. अंबेड़कर को हमारे देश के अग्रणी राष्ट्र निर्माता के रूप में जाना जाता है। पूर्व अध्यक्ष श्यामबिहारी यादव ने कहा कि डॉ. आंबेडकर एक राजनीतिज्ञ, दार्शनिक, अर्थशास्त्री और समाज सुधारक थे। वह कमजोर लोगों के अधिकारों के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे। उन्होंने जाति व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाई और शोषित समुदाय के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।