{"_id":"67fe8bedcc5ae9dd2b0fa990","slug":"video-a-huge-wrestling-competition-was-organized-in-ghaziabad-2025-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में विशाल दंगल का आयोजन, पहलवानों ने दिखाए कुश्ती के दांव-पेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में विशाल दंगल का आयोजन, पहलवानों ने दिखाए कुश्ती के दांव-पेंच
मोदीनगर के गांव रोरी स्थित महाराजा सूरजमल अखाड़े में खालसा पंथ के स्थापना दिवस और वैशाखी के अवसर पर दंगल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोदीनगर तहसीलदार रजत सिंह रहें। उन्होने पहलवानों से परिचय प्राप्त किया और उनका साहस बढ़ाया। दंगल में 30 से अधिक कुश्ती प्रतियोगिता हुई। पहलवानों ने दांव-पेंच लगाकर दमदार प्रदर्शन किया। दर्शकों ने तालियों की गड़गडाहट से पहलवानों का हौंसला बढ़ाया। तहसीलदार ने पहलवानों को पदक व नगद राशि भेंटकर प्रोत्साहित किया। तहसीलदार रजत सिंह ने कहा कि कुश्ती भारत का बहुत प्राचीन खेल है इसे आगे बढ़ाने में सभी को योगदान देना चाहिए। आज ओलंपिक खेलों मे पदक जीतकर पहलवान देश का नाम सारे विश्व में रोशन कर रहे है। अखाड़े के संचालक बाबा परमेन्द्र आर्य ने कहा गुरु गोविंद सिंह जी ने वैशाखी के पर्व पर अन्याय व अत्याचार से लड़ने के लिए खालसा पंथ की स्थापना की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।