Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Meeting regarding preparation of Assistant Professor Recruitment Examination and State Engineering Examination in Meerut
{"_id":"67fe2ef38fa48862bb01e34b","slug":"video-meeting-regarding-preparation-of-assistant-professor-recruitment-examination-and-state-engineering-examination-in-meerut-2025-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरठ में सहायक प्रोफेसर भर्ती परीक्षा और राज्य अभियंत्रण परीक्षा की तैयारी को लेकर बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में सहायक प्रोफेसर भर्ती परीक्षा और राज्य अभियंत्रण परीक्षा की तैयारी को लेकर बैठक
मेरठ विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी वीके सिंह की अध्यक्षता में 16-17 अप्रैल को आयोजित सहायक प्रोफेसर भर्ती परीक्षा और 20 अप्रैल को आयोजित सम्मिलित राज्य अभियंत्रण परीक्षा की तैयारियो के संबंध में सैक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केन्द्र व्यवस्थापक के साथ बैठक की गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा शुचितापूर्ण व निर्विवादित रूप से सम्पन्न करायी जाए। परीक्षा केन्द्रो में प्रकाश, पीने का पानी आदि की समुचित व्यवस्था की जाये। सभी परीक्षा केंद्रों व कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे। परीक्षा केन्द्रो पर मोबाईल, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस आदि ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने सीसीटीवी, बायोमैट्रिक की व्यवस्था की जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित को निर्देश दिए।
एसपी ट्रैफिक राघवेन्द्र मिश्रा ने कहा कि परीक्षा से पूर्व व परीक्षा के उपरान्त जाम की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए ट्रैफिक पुलिस विशेष सतर्कता बरते। परीक्षा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। किसी भी बाहरी व्यक्ति को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश न करने दिया जाए।
इस अवसर पर एडीएम सिटी बृजेश सिंह, डीआईओएस राजेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी, सैक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केन्द्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।