{"_id":"67fe2fb1ced760fc9e06a62f","slug":"video-protest-started-over-naming-of-medical-college-in-narnaul-sloganeering-took-place-after-meeting-2025-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में मेडिकल कॉलेज के नामकरण को लेकर विरोध शुरू, बैठक कर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में मेडिकल कॉलेज के नामकरण को लेकर विरोध शुरू, बैठक कर की नारेबाजी
कोरियावास मेडिकल कॉलेज के नामकरण को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को कोरियावास के ग्रामीणों ने एकत्रित होकर कॉलेज के सामने नारेबाजी की। वहीं एक दिन पहले जब कॉलेज के बार महर्षि च्यवन ऋषि के नाम का बोर्ड लगाया जा रहा था तो कुछ ग्रामीणों ने बोर्ड लगाने से रोक दिया था। बता दें कि कॉलेज का नामकरण हरियाणा सरकार द्वारा महर्षि च्यवन ऋषि के नाम पर रखा गया है। लेकिन ग्रामीण इसका लगातार विरोध कर रहे हैं।
इसी को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने बैठक कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन लिखा है। ज्ञापन में कहा गया कि 29 जुलाई 2024 को उपायुक्त को कॉलेज का नामकरण व आरक्षण के लिए पत्र लिखा गया था। लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। वहीं 25 मई 2023 को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के माध्यम से तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र दिया गया था। इसके बाद 22 जुलाई 2024 को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री नायब सैनी के नाम दिया गया था। लेकिन इसका भी कोई जवाब नहीं आया है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि गांव की पंचायत ने सरकार को 76 एकड़ 6 कनाल 13 मरला जमीन मात्र एक रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से बिना शर्त के आधार पर दी है।
ग्रामीणों ने बैठक कर महर्षि च्यवन ऋषि के नाम पर आपत्ति जताई। उन्होंने बैठक में कहा कि मेडिकल कॉलेज का नामकरण देश की आजादी के महानायक राव तुलाराम के नाम पर रखा जाए। इस बैठक में गांव की बैठक में सरपंच, ग्रामीण नौनिहाल सिंह, रामनिवास, बाबूलाल पंच, भगवान सिंह, जगदीश, महेश कुमार, अशोक कुमार, कैलाश जाखड़, बहादुर सिंह, विक्रम सिंह, रामअवतार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।