{"_id":"694a2a327e277f6fd40dea21","slug":"video-millions-were-duped-by-exploiting-superstition-2025-12-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: अंधविश्वास का फायदा उठाकर ठगे लाखों, पुलिस ने मध्य प्रदेश से आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: अंधविश्वास का फायदा उठाकर ठगे लाखों, पुलिस ने मध्य प्रदेश से आरोपी को किया गिरफ्तार
निजामपुर के मुसनौता निवासी शिवकांत को अंधविश्वास का फायदा उठाकर ठगी करने के मामले में आरोपी को पुलिस ने मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़ित परिवार को भूत-प्रेत का साया और तांत्रिक क्रिया का डर दिखाकर अनुष्ठान के बहाने करीब 10 लाख 10 हजार रुपये ठग लिए थे। मेहाडा थाना प्रभारी राममनोहर की अगुवाई में गठित टीम ने यह सफलता हासिल की। 28 अक्तूबर को सिहोट गांव निवासी राजेश सोनी ने मेहाडा थाने में शिकायत दर्ज कराई। उनके अनुसार, एक व्यक्ति बर्तन बेचने के बहाने उनके घर आया और बड़े भाई नरहरी को देखकर कहा कि उन पर भूत-प्रेत का साया है। उसने बंगाल के एक महाराज से इलाज कराने की सलाह दी। इसके बाद खुद को बंगाली महाराज बताने वाला निजामपुर के मुसनौता गांव शिवकांत घर आया और पूरे परिवार पर तांत्रिक क्रिया होने की बात कहकर अनुष्ठान कराने का दबाव बनाया। तंत्र-मंत्र और वशीकरण का सहारा लेकर परिवार और रिश्तेदारों को सम्मोहित कर अनिष्ट की आशंका दिखाते हुए शिवकांत ने करीब 10,10,840 रुपये ठग लिए। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर पुलिस टीम ने हरियाणा, राजस्थान और मध्यप्रदेश के निजामपुर, नांगल चौधरी, पावटा, शाहपुरा, कोटपुतली, दौसा, लालसोट, सवाई माधोपुर, शिवपुरी, बधवास, कोलसर, खरोरा और अशोकनगर में छापे मारे। आखिरकार मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के पिपराही गांव में बालाजी मंदिर परिसर से शिवकांत को दबोच लिया गया। ठगी की रकम बरामदगी के लिए जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।