{"_id":"6a06d9a8cdaa366b90075b7b","slug":"video-monkey-menace-escalates-in-nangal-chaudhary-narnaul-residents-forced-to-remain-confined-to-their-homes-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल के नांगल चौधरी में बढ़ा बंदरों का आतंक, लोग घरों में कैद होने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल के नांगल चौधरी में बढ़ा बंदरों का आतंक, लोग घरों में कैद होने को मजबूर
शहर में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पहले जहां शहर में चार-पांच बंदर दिखाई देते थे, वहीं अब इनकी संख्या बढ़कर करीब 20 तक पहुंच गई है। स्थिति यह है कि लोग घरों की खिड़कियां और दरवाजे बंद रखने को मजबूर हैं। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा भयभीत हैं।
स्थानीय निवासी सरोज देवी, कृष्णा देवी, विक्की, मोनू, मनीष ने बताया कि बंदर अचानक घरों में घुस जाते हैं और रसोई से खाने-पीने का सामान उठा ले जाते हैं। कई घरों में फल, सब्जियां और अन्य खाद्य सामग्री खराब करने की घटनाएं भी सामने आई हैं। इसके अलावा बंदर छतों पर रखे सामान को इधर-उधर फेंककर नुकसान पहुंचा रहे हैं।
बंदरों का असर अब बिजली और इंटरनेट सेवाओं पर भी पड़ने लगा है। बंदर बिजली के तारों और ब्रॉडबैंड केबलों पर उछलकूद करते रहते हैं, जिससे कई जगह तार टूटने और इंटरनेट सेवाएं बाधित होने की शिकायतें मिल रही हैं। लोगों का कहना है कि बंदरों के झुंड कई बार राहगीरों पर भी झपट पड़ते हैं। शहरवासियों ने प्रशासन और वन विभाग से बंदरों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।