{"_id":"6a06f7ffd1e5d5b5d80fdd96","slug":"video-protest-was-held-in-narnaul-under-the-leadership-of-dr-rajvati-yadav-against-the-rising-prices-of-petrol-diesel-and-gas-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में पेट्रोल, डीजल और गैस के बढ़ते दामों के विरोध में डॉ. राजवती यादव के नेतृत्व में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में पेट्रोल, डीजल और गैस के बढ़ते दामों के विरोध में डॉ. राजवती यादव के नेतृत्व में किया प्रदर्शन
महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. राजवती यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को राव तुलाराम चौक (जलेबी चौक) रघुनाथपुरा से स्थित पेट्रोल पंप तक बढ़ती महंगाई, पेट्रोल, डीजल एवं गैस के बढ़े हुए दामों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
महिलाओं ने हाथों में तख्तियां और कांग्रेस के झंडे लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आम जनता की आवाज बुलंद की।
डॉ. राजवती यादव ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ाने का काम कर रही है। आज पेट्रोल और डीजल के दामों में 3 रुपये तथा सीएनजी गैस के दामों में 2 रुपये की बढ़ोतरी कर सरकार ने गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी, महिलाओं और मध्यम वर्ग की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। लगातार बढ़ती कीमतों के कारण हर घर का बजट बिगड़ चुका है और आम आदमी का जीवन कठिन होता जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों ने आमजन की कमर तोड़ दी है। महिला कांग्रेस ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि तुरंत प्रभाव से पेट्रोल, डीजल और गैस के बढ़े हुए दाम वापस लिए जाएं ताकि जनता को राहत मिल सके।
डॉ. राजवती यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जल्द जनता की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो महिला कांग्रेस आंदोलन को और तेज करने का काम करेगी। इस मौके पर नीतू, रजनी, पूनम, रीना, कल्पना सहित अनेक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।