{"_id":"6842cd82e35b826bd60a8b10","slug":"video-mp-dharamvir-singh-said-in-mahendragarh-bjp-government-is-committed-to-doubling-the-income-of-farmers-2025-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में सांसद धर्मवीर सिंह बोले- किसान की आमदनी दोगुनी करने पर भाजपा सरकार वचनबद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में सांसद धर्मवीर सिंह बोले- किसान की आमदनी दोगुनी करने पर भाजपा सरकार वचनबद्ध
विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को पाली गांव में किसान महासभा का आयोजन किया गया। महासभा में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद धर्मबीर सिंह व विधायक कंवर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
सांसद धर्मवीर सिंह ने कहा कि किसान महासभा के आयोजन का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2047 तक देश को विकसित बनाना है और किस देश का किसान व युवा मजबूत होने पर ही वह देश विकसित हो पाएगा। यह महासभा पूरे देश में 29 मई से 12 जून तक चलेगी। उन्होंने कहा कि किसान की आमदनी दोगुनी करना भाजपा सरकार का मुख्य उद्देश्य है। इस महासभा के माध्यम से किसान विभागों द्वारा चलाई जा रही स्कीमों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जिससे किसान अपनी आमदनी को बढ़ा सकता है।
उन्होंने किसानों से आह्नान किया कि किसान ड्रिप सिंचाई प्रणाली का प्रयोग करे जिससे पानी का भी सही इस्तेमाल होता है और पैदावार भी अच्छी होती है। उन्होंने किसानों की समस्याएं भी सुनी और अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया। महासभा में कृषि विज्ञान केंद्र से आए अधिकारियों ने बताया कि किसानों को फसलों में नैनो यूरिया व डीएपी का प्रयोग सही मात्रा में करने की पूरी जानकारी दी।
इसी प्रकार पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने किसानों को भेड़, बकरी, भैंस व गाय पर दी जा रही सब्सिडी के बारे में विस्तृत में जानकारी दी। किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना व प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, एनएफएसएम स्कीम, मेरा पानी मेरी विरासत आदि योजनाओं की भी जानकारी दी गई।
इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी अनिल कुमार यादव, जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव, पशुपालन विभाग के एसडीओ डॉ. अनिल जांगड़ा, कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. अजय कुमार, बीडीपीओ मनोज कुमार, बिजली वितरण निगम के एसडीओ सुनिल कुमार, पशु विज्ञान केंद्र से डॉ. योगेंद्र, सरपंच देशराज सहित विभिन्न गांवों से आए किसान व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।