{"_id":"67fdfdcbcdbb975465032ab1","slug":"video-residents-of-mahindergarh-locality-came-face-to-face-for-water-women-raised-slogans-and-expressed-their-anger-2025-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में पानी के लिए मोहल्लावासी हुए आमने-सामने, महिलाओं ने नारेबाजी कर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में पानी के लिए मोहल्लावासी हुए आमने-सामने, महिलाओं ने नारेबाजी कर जताया रोष
वार्ड नंबर चार के मोहल्ला शेरागुवाड़ी में पेयजल लाइन दबाने के विरोध में सात मोहल्लाें के लोगों ने जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मंगलवार को शहर के वार्ड नंबर छह के मोहल्ला बालना, चौक, लालावाला कुआं, मोदाश्रम रोड, दर्जियान गली, दीवान गली व कोकाबंगड़ी के महिला-पुरुषों ने जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर मोहल्ला शेरागुवाड़ी के लिए पानी की अलग से वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग उठाई।
विरोध-प्रदर्शन की सूचना के बाद वार्ड पार्षद राजेश सैनी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर छह के सात-आठ मोहल्लावासियों ने आर्य समाज मंदिर में सार्वजनिक रूप से एक बोरवेल कराया था। इन मोहल्लों में आर्य समाज मंदिर के बोरवेल से पेयजल आपूर्ति की जा रही थी। लेकिन शेरागुवाड़ी मोहल्लावासी एक व्यक्ति ने सीएम विंडो पर शिकायत लगाकर मोहल्ले में आर्य समाज मंदिर बोरवेल से पेयजल लाइन के माध्यम से पानी पहुंचाने की मांग की थी। अब जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से शेरागुवाड़ी में आर्य समाज मंदिर बोरवेल से पेयजल लाइन दबाने की तैयार की गई थी।
मोहल्लावासियों का कहना है कि यहां ओर अधिक कनेक्शन करने पर उनके मोहल्ले में भी पेयजल संकट छा जाएगा। इनके मोहल्ले पहले से ऊंचाई वाले स्थान पर हैं एक ओर मोहल्ले की लाइनें जोड़ने से इन मोहल्लों में भी पानी नहीं पहुंच पाएगा। उनकी मांग है कि मोहल्ला शेरागुवाड़ी में पानी के लिए अन्य कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।