{"_id":"6abf93bc400feefb05066e88","slug":"video-special-meetings-held-in-343-gram-panchayats-in-narnaul-emphasis-placed-on-jal-arpan-offering-of-water-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में 343 ग्राम पंचायतों में विशेष सभाएं, जल अर्पण पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में 343 ग्राम पंचायतों में विशेष सभाएं, जल अर्पण पर जोर
हरियाणा सरकार के निर्देश पर 2 अक्तूबर को जिला महेंद्रगढ़ की सभी 343 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की गईं। इन सभाओं में ग्रामीण विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। ग्राम सभाओं की अध्यक्षता संबंधित सरपंचों ने की।
विशेष ग्राम सभाओं में जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम को विशेष रूप से शामिल किया गया। जिन ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन की योजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है, वहां ‘जल अर्पण’ की प्रक्रिया पूर्ण कर ‘हर घर जल’ ई-प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
अटेली खंड की नांगल, नीरपुर राजपूत एवं पृथ्वीपुरा, कनीना खंड की बाघोत, महेंद्रगढ़ खंड की रीवासा, सिसोठ, गुलावला, खेड़की, आकोदा, खैरोली, नांगल सिरोही, बसई, कुराहवटा एवं पाली, नारनौल खंड की महरमपुर एवं कांवी तथा सिहमा खंड की छापड़ा सलीमपुर एवं दौंगड़ा जाट ग्राम पंचायतें शामिल हैं।
कार्यकारी अभियंता अमित जैन ने कहा कि सतनाली गांव के लिए 79 लाख रुपये के अनुमानित लागत से 3 नए टूबवेल, 1150 लाख की अनुमानित लागत से एक बूस्टिंग स्टेशन लगभग 35 किलोमीटर की पाइपलाइन के लिए एस्टीमेट मुख्यालय मंजूरी के लिए भेज रखा है। इसके अलावा घरेलू सीवर कनेक्शन के लिए लगभग 112 लाख रुपये की अनुमानित लागत से 2500 घरों के लिए एस्टीमेट तैयार किया गया है।
विकास और स्वच्छता पर चर्चा:
ग्राम सभाओं में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ग्राम पंचायत विकास योजना और आगामी विकास कार्यों पर चर्चा हुई। ''स्वच्छता ही सेवा'' अभियान के तहत गांव में स्वच्छता की स्थिति की समीक्षा की गई। ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन और स्वच्छता व्यवस्था के संचालन पर कार्ययोजना बनी।
सामाजिक मुद्दों और योजनाओं का सत्यापन:
''बाल विवाह मुक्त गांव'' अभियान के तहत सामूहिक संकल्प लेने पर जोर दिया गया। परिवार पहचान पत्र कार्यों की समीक्षा हुई। पात्र व्यक्तियों के नाम जोड़ने पर ध्यान दिया गया। बजट 2026-27 के महत्वपूर्ण एजेंडा बिंदुओं पर भी चर्चा हुई। जिला सलाहकार मंगतु राम सरसवा ने ''हर घर जल'', स्वच्छता और ग्रामीण विकास में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।