{"_id":"68909fc99882f9c601072823","slug":"video-special-train-on-festival-season-2025-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: आठ से दस अगस्त तक चलेगी मदार-रोहतक-मदार स्पेशल रेल सेवा, दो मिनट ठहरेगी नारनौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: आठ से दस अगस्त तक चलेगी मदार-रोहतक-मदार स्पेशल रेल सेवा, दो मिनट ठहरेगी नारनौल
रेलवे ने त्योहारी सीजन पर यात्रियों की सुविधा के लिए मदार-रोहतक-मदार स्पेशल (प्रतिदिन) रेलसेवा का संचालन किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09639 मदार-रोहतक स्पेशल (प्रतिदिन) रेलसेवा आठ अगस्त से 10 अगस्त तक (03 ट्रिप) मदार से प्रतिदिन 04.30 बजे रवाना होकर 12.50 बजे रोहतक पहुंचेगी। यह नारनौल में 8.40 मिनट पर पहुंचेगी, जो दो मिनट का ठहराव कर रोहतक के लिए रवाना होगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09640 रोहतक-मदार स्पेशल (प्रतिदिन) रेलसेवा आठ अगस्त से 10 अगस्त तक (03 ट्रिप) रोहतक से प्रतिदिन 13.20 बजे रवाना होकर 22.35 बजे मदार पहुंचेगी। यह नारनौल 16.20 मिनट पर पहुंचेगी, जो दो मिनट का ठहराव कर मदार के लिए रवाना होगी। यह रेलसेवा मार्ग में किशनगढ, नरेना, फुलेरा, रेनवाल, बधाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, भगेगा, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, गोकलगढ, झज्जर व अस्थल बोहर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 16 साधारण व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बे होगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।