{"_id":"6aa005348184fe72c70538bf","slug":"video-the-strike-by-sanitation-workers-in-narnaul-continued-for-the-34th-day-the-workers-did-not-accept-the-notices-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का 34वें दिन भी रही जारी, कर्मचारियों ने नहीं लिए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का 34वें दिन भी रही जारी, कर्मचारियों ने नहीं लिए नोटिस
नारनौल। नगर परिषद कार्यालय में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 34वें दिन भी जारी रही। वहीं नगर परिषद व नगर पालिका की तरफ से कर्मचारियों को नोटिस तो जारी किए गए, लेकिन स्वीकार नहीं किए। हड़ताल की अध्यक्षता यूनिट प्रधान भूपेंद्र सारवान ने की व मंच संचालन जिला प्रधान राहुल सारवान ने किया।
हड़ताल के दौरान नगर पालिका कर्मचारी संघ के संस्थापक व पूर्व राज्य प्रधान पूनम चंद रति भी नारनौल पहुंचे। उनके पहुंचने पर कर्मचारियों में नया जोश देखने को मिला। पूनम चंद रति ने कहा कि सरकार अड़ियल और हिटलरशाही रवैया अपनाए हुए है। 13 मई को यूनियन नेताओं से हुई वार्ता में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा पर लगे कर्मचारियों को पालिका रोल पर लेने, डोर-टू-डोर कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन देने और फरीदाबाद में शहीद हुए अग्निशमन कर्मचारी के परिजन को मुआवजा व सरकारी नौकरी देने सहित नगर पालिका की 17 व अग्निशमन की 8 मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन अभी तक कोई पत्र जारी नहीं हुआ। जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, हड़ताल जारी रहेगी।
अग्निशमन विभाग के राज्य प्रधान राजेंद्र सिंह ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान राज्य कैशियर महेंद्र सिंह संगेलिया, उप कैशियर राजेश बागड़ी, जींद जिला प्रधान सोहनलाल, अरुण कुमार, जयप्रकाश, सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान कौशल यादव, पूर्व राज्य सचिव महेंद्र बोयत, फायर इकाई प्रधान गुरदयाल सिंह, पूर्व प्रधान करतार सिंह सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।