Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
Motorcycle catches fire; rider abandons it and flees; petrol pump staff extinguish the flames using fire extinguishers.
{"_id":"6a9fadf9f08d53cff802c4fe","slug":"video-motorcycle-catches-fire-rider-abandons-it-and-flees-petrol-pump-staff-extinguish-the-flames-using-fire-extinguishers-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बाइक में लगी आग, छोड़ भागा सवार, पेट्रोलपंप कर्मियों ने अग्निशमन सिलिंडर से बुझाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बाइक में लगी आग, छोड़ भागा सवार, पेट्रोलपंप कर्मियों ने अग्निशमन सिलिंडर से बुझाई
बाह। सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें बाइक में आग लगने पर सवार भाग खड़ा हुआ। कुछ लोग अग्निशमन सिलिंडर से आग बुझाने में जुटे दिख रहे हैं। सोमवार को वायरल हुए सीसीटीवी फुटेज बाह के देवता फिलिंग स्टेशन के पास के हैं। पंप कर्मियों के मुताबिक अचानक बाइक में आग लग गई। बाइक छोड़ कर सवार भागा। पेट्रोलपंप कर्मियों ने फायर सेफ्टी किट से अग्निशमन सिलिंडर उठाया और आग बुझाने में जुट गये। करीब 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया, वरना बड़ा हादसा हो जाता। सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज का वीडियो वायरल होने के बाद बाह से अग्निशमन विभाग की टीम पेट्रोलपंप पर पहुंची, तब तक बाइक के साथ सवार निकल चुका था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।