{"_id":"6a9fb44593023974f804cb06","slug":"video-madrasa-accreditation-english-medium-school-classes-three-day-ultimatum-issued-to-73-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मान्यता मदरसे की, कक्षाएं अंग्रेजी स्कूल की; 73 को तीन दिन का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मान्यता मदरसे की, कक्षाएं अंग्रेजी स्कूल की; 73 को तीन दिन का अल्टीमेटम
आगरा। मदरसा बोर्ड से मान्यता लेकर अंग्रेजी माध्यम की कक्षाएं संचालित करने वाले 73 मदरसे बेसिक शिक्षा विभाग के निशाने पर हैं। बिना एनओसी या एफिलिएशन के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर अंग्रेजी माध्यम की कक्षाएं चलाने पर बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने नोटिस जारी किए हैं। तीन दिन में साक्ष्यों के साथ स्पष्टीकरण देने और अमान्य कक्षाओं का संचालन तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि मदरसों को लेकर शिकायतें भी मिली थीं। इसके बाद विभागीय स्तर पर उनकी ऑनलाइन प्रोफाइल में दर्ज जानकारी की जांच की गई। मदरसों की ओर से जीपी (जनरल प्रोफाइल), ईपी (एनवायरमेंट प्रोफाइल), एफपी (फैसिलिटी प्रोफाइल), एसओ-2 और एसओ-3 में जानकारी दर्ज की जाती है। इन्हीं विवरणों की जांच के दौरान सामने आया कि कुछ मदरसों में सीबीएसई के बच्चों को पढ़ाए जाने की जानकारी दर्ज थी।
कार्रवाई में आगरा शहर के 60, बिचपुरी के पांच, अछनेरा के दो, बाह का एक और फतेहपुर सीकरी के तीन मदरसे शामिल हैं। इन संस्थानों को केवल मदरसा बोर्ड के निर्धारित पाठ्यक्रम की मान्यता मिली है। बेसिक शिक्षा विभाग से प्राथमिक या उच्च प्राथमिक स्तर पर अंग्रेजी माध्यम की कक्षाएं चलाने के लिए एनओसी या एफिलिएशन नहीं लिया गया।
नोटिस में चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय में अमान्य कक्षाएं बंद नहीं की गईं या जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो आरटीई अधिनियम के तहत एक लाख रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है। उल्लंघन जारी रहने पर 10 हजार रुपये प्रतिदिन अतिरिक्त जुर्माना और मदरसा मान्यता रद्द करने के लिए मदरसा बोर्ड को संस्तुति भेजने की कार्रवाई होगी।
बीएसए ने संबंधित बीईओ को दो दिन में नोटिस तामील कराकर रसीद कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।