{"_id":"68ff27f0c1d5e3753a05b15c","slug":"video-the-vice-president-accused-the-narnaul-panchayat-samiti-chairman-of-stealing-his-chair-2025-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल पंचायत समिति चेयरमैन पर कुर्सी चोरी करने का उपाध्यक्ष ने लगाया आरोप, पुलिस को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल पंचायत समिति चेयरमैन पर कुर्सी चोरी करने का उपाध्यक्ष ने लगाया आरोप, पुलिस को दी शिकायत
नारनौल में पंचायत समिति के चेयरमैन पर उसके कार्यालय से उपाध्यक्ष की कुर्सी चोरी करने के आरोप लगाने का मामला सामने आया है। उधर चेयरमैन ने आरोपों को गलत बताया है, उनका कहना है कि वे कुर्सी को रिपेयर के लिए ले गए थे। अब यह मामला पुलिस तक पहुंच गया है, जिसकी पंचायत समिति की उपाध्यक्ष पूनम ने पुलिस में शिकायत दी है।
पुलिस शिकायत में पूनम ने बताया कि बीते 24 अक्तूबर को उनके पति प्रवीण कुमार खंड कार्यालय नारनौल में अपने किसी कार्य के लिए गए थे। उनके पति ने उसे बताया कि एक बड़ी कुर्सी जो उपाध्यक्ष की है, वह गायब है। उसने कार्यालय के कर्मचारियों से पूछा तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। इस दौरान उनके पति ने सीसीटीवी कैमरा देखा तो पता चला कि उक्त कुर्सी चेयरमैन पंकज यादव व जोनी ठेकेदार अपनी गाड़ी में लेकर जाते दिखाई दे रहे हैं।
उपाध्यक्ष पूनम ने पुलिस में दी गई शिकायत में लिखा है कि चेयरमैन पंकज यादव व अशोक कुमार उर्फ जोनी ठेकेदार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाए।
इस बारे में चेयरमैन पंकज यादव ने बताया कि उन्होंने कुर्सी चोरी नहीं की है और कुर्सी टूट गई थी। इसकी गद्दी खराब होने के कारण इसको वे रिपेयर के लिए लेकर गए हैं। रिपेयर का काम हो जाने के बाद इस कुर्सी को वे वापस कार्यालय में ले आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।