{"_id":"67a3386db762b7cce50907c2","slug":"video-there-was-a-huge-demand-to-reinstate-the-employees-who-were-removed-from-the-irrigation-department-in-narnaul","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नारनौल में सिंचाई विभाग से हटाए गए कर्मचारियों को वापस नौकरी लगाने के लिए भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नारनौल में सिंचाई विभाग से हटाए गए कर्मचारियों को वापस नौकरी लगाने के लिए भरी हुंकार
सिंचाई विभाग से हटाए गए कर्मचारियों को वापस नौकरी लगाने के लिए कर्मचारियों ने बैठक की और आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस लेकर बुधवार को ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ की सामान्य मीटिंग राज्य उपप्रधान सुभाष यादव की अध्यक्षता में हुई।
जिसमें मंच संचालन पवन कुमार ने किया। वहीं ब्रांच प्रधान दीपक शाण्डिल्य ने कहा कि बैठक मुख्य एजेंडा सिंचाई विभाग से हटाए गए कर्मचारियों को वापस नौकरी पर लिया जाए। कोरोना काल का 18 महीने का बकाया एरियर का भुगतान, एलटीसी का भुगतान किया जाए। वहीं कर्मचारियों का बकाया वेतन किया जाए। इस मीटिंग में राज्य उपप्रधान सुभाष यादव ने कहा कि काफी समय से कर्मचारियों की जायज मांगे लंबित पड़ी हुई है।
जिसमें मुख्य मांगे पुरानी पेंशन बहाल करना, कौशल रोजगार को भंग करना, पुरानी एक्सग्रेसिया पॉलिसी बहाल करना, निजीकरण पर रोक लगाना इत्यादि है। इन मांगो के लिए राज्य कार्यकारिणी के प्रस्तावित प्रोग्राम के अनुसार 15 फरवरी से जिला कार्यकर्ता सम्मेलन किए जाएंगे। इसके बाद तीनों विभाग के मंत्रियों के आवास का घेराव किया जाएगा।
यदि सरकार द्वारा समय कर्मचारियों की जायज मांगे नहीं मानी तो ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन हरियाणा कर्मचारी महासंघ को आंदोलन का सहारा लेना पडे़गा। इस अवसर पर मनोज शर्मा, पवन सैनी, प्रेम फिटर, शेखर सैन, नरेश, पवन जांगडा, भूपसिंह, सतीष, भजन लाल, राकेश शर्मा, कृष्णकांत, सुनिल, जयसिंह, गोपीराम, मेगराज, मुकेश, सीताराम, राजेश शर्मा, जिले सिंह, राजेश, सुरेन्द्र सिंह सरदार, विजय सिंह, मोहन लाल सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।