{"_id":"6a71d27cf28557557d073155","slug":"video-troubled-by-the-fertilizer-shortage-farmers-in-narnaul-are-purchasing-dap-two-months-in-advance-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"खाद किल्लत से परेशान नारनौल के किसान दो माह पहले ही ले रहे डीएपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद किल्लत से परेशान नारनौल के किसान दो माह पहले ही ले रहे डीएपी
नारनौल। जिले में किसान रबी फसल की बुवाई से दो माह पहले ही डीएपी खाद खरीद रहे हैं। खरीफ फसल के दौरान हुई किल्लत के कारण वे इस बार पहले से तैयारी कर रहे हैं। उस समय खपत की तुलना में केवल 50 फीसदी डीएपी ही केंद्रों पर उपलब्ध हो पाया था।
खरीफ फसल के दौरान जिले में करीब 14 हजार मीट्रिक टन डीएपी की मांग थी। इसके मुकाबले केवल 7 हजार मीट्रिक टन डीएपी ही वितरित किया जा सका। मई और जून माह में डीएपी की भारी कमी बनी हुई थी। रबी फसल के लिए जिले में करीब 22 हजार मीट्रिक टन डीएपी की मांग रहने का अनुमान है। नारनौल केंद्र से अब तक लगभग 2 हजार बैग डीएपी का वितरण किया जा चुका है। बारिश के साथ ही यूरिया की मांग में भी बढ़ोतरी देखी गई है। किसान बारिश के दौरान भी खाद केंद्रों पर लाइन में खड़े रहे।
केंद्र पर किसानों को एक बार में अधिकतम 5 बैग यूरिया दिया जा रहा है। इसके साथ ही उन्हें 3 बैग डीएपी खाद भी वितरित किया जा रहा है। मंगलवार को 87 बैग यूरिया का वितरण किया गया। इसी दिन 426 बैग डीएपी खाद भी किसानों को उपलब्ध कराया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।