{"_id":"6a71dee4447ecad4a9031363","slug":"video-railways-to-run-two-pairs-of-special-trains-for-the-narnaul-gogamedi-fair-28-trips-to-be-operated-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल गोगामेड़ी मेले के लिए रेलवे चलाएगा दो जोड़ी विशेष ट्रेनें, 28 फेरे लगेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल गोगामेड़ी मेले के लिए रेलवे चलाएगा दो जोड़ी विशेष ट्रेनें, 28 फेरे लगेंगे
नारनौल। उत्तर पश्चिम रेलवे गोगामेड़ी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष रेलसेवाएं चलाएगा। मेले के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। रेवाड़ी और गोगामेड़ी के बीच दो जोड़ी दैनिक एक्सप्रेस मेला स्पेशल ट्रेनें संचालित की जाएंगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने यह जानकारी दी। गाड़ी संख्या 04791 रेवाड़ी-गोगामेड़ी मेला स्पेशल 31 अगस्त 2026 से 9 सितंबर 2026 तक 10 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन 18 सितंबर 2026 से 21 सितंबर 2026 तक चार अतिरिक्त फेरे भी लगाएगी। यह रेवाड़ी से सुबह 6:15 बजे रवाना होकर 10:15 बजे गोगामेड़ी पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 04792 गोगामेड़ी-रेवाड़ी मेला स्पेशल गोगामेड़ी से 10:45 बजे चलकर 16:50 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। दूसरी रेलसेवा, गाड़ी संख्या 04795 रेवाड़ी-गोगामेड़ी मेला स्पेशल, 30 अगस्त 2026 से 9 सितंबर 2026 तक 11 फेरे लगाएगी। यह 18 सितंबर 2026 से 20 सितंबर 2026 तक तीन अतिरिक्त फेरे लगाएगी। यह रेवाड़ी से शाम 6:10 बजे रवाना होकर रात 11:10 बजे गोगामेड़ी पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04796 गोगामेड़ी-रेवाड़ी मेला स्पेशल गोगामेड़ी से रात 11:40 बजे चलकर अगले दिन सुबह 5:15 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
यह दोनों विशेष रेलसेवाएं महेंद्रगढ़, लोहारू और सादुलपुर स्टेशनों पर रुकेंगी। प्रत्येक ट्रेन में 15 साधारण श्रेणी के डिब्बे होंगे। इनमें दो गार्ड डिब्बे भी शामिल हैं। इस प्रकार, प्रत्येक रेलसेवा में कुल 17 डिब्बे उपलब्ध होंगे।
आंशिक रूप से रद्द रहेंगी कुछ ट्रेनें:
मेले के कारण कुछ नियमित रेलसेवाएं आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। गाड़ी संख्या 54309 दिल्ली-हिसार और 54315 रेवाड़ी-हिसार 28 अगस्त 2026 से 26 सितंबर 2026 तक सादुलपुर-हिसार के बीच रद्द रहेगी। इसी तरह, गाड़ी संख्या 54310 हिसार-दिल्ली और 54316 हिसार-रेवाड़ी 29 अगस्त 2026 से 26 सितंबर 2026 तक हिसार-सादुलपुर के बीच आंशिक रद्द रहेगी। यात्रियों को यात्रा से पहले इन बदलावों की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।