{"_id":"6a71c9fe71696f90130137c0","slug":"video-civil-defence-mock-drill-to-be-held-in-narnaul-tomorrow-preparations-reviewed-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में कल होगी सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, तैयारियों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में कल होगी सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, तैयारियों की समीक्षा
नारनौल। राजकीय पीजी कॉलेज में बुधवार को सुबह 10 बजे सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। यह ड्रिल किसी भी संभावित आपात स्थिति या आपदा के समय विभिन्न प्रशासनिक विभागों के आपसी तालमेल और त्वरित राहत कार्य को परखने के लिए होगी। मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त अनुपमा अंजली की अध्यक्षता में एक समन्वय बैठक हुई।
बैठक में उपायुक्त अनुपमा अंजली ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि आपातकालीन स्थिति में एक-एक सेकंड कीमती होता है। इसलिए सभी विभाग आपसी तालमेल को मजबूत रखें। उपायुक्त ने मॉक ड्रिल में लापरवाही न बरतने को कहा। उन्होंने सभी एजेंसियों को मुस्तैदी से अपनी भूमिका निभाने के निर्देश दिए। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार भी मौजूद थे।
स्वास्थ्य विभाग को तुरंत चिकित्सा सहायता चौकी स्थापित करने के निर्देश मिले। उन्हें प्राथमिक उपचार, घायलों के वर्गीकरण और एंबुलेंस की त्वरित तैनाती सुनिश्चित करनी होगी। पुलिस और एसडीआरएफ को भीड़ नियंत्रण तथा यातायात मार्ग परिवर्तन के लिए तैयार रहने को कहा गया। मलबे से सुरक्षित बचाव के लिए भी उन्हें पूरी तैयारी रखनी होगी। बिजली निगम को बिजली गुल स्थिति और सुरक्षा पर ध्यान देने को कहा गया। बीएसएनएल को आपातकालीन संचार संपर्क सुचारू रखने के लिए निर्देशित किया गया। यह अभ्यास आपदा प्रबंधन की तैयारियों को मजबूत करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।