{"_id":"6a71b55bb2309a7fa60e9133","slug":"video-sir-campaign-political-parties-meet-in-narnaul-claims-till-august-31-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"एसआईआर अभियान: नारनौल में राजनीतिक दलों की बैठक, 31 अगस्त तक दावे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर अभियान: नारनौल में राजनीतिक दलों की बैठक, 31 अगस्त तक दावे
नारनौल। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा अंजली ने मंगलवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस बैठक में सभी मान्यता प्राप्त दलों को प्रारूप मतदाता सूची की प्रतियां सौंपी गईं। नागरिक 31 अगस्त तक मतदाता सूची पर अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।
उपायुक्त ने अभियान को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग मांगा। उन्होंने बताया कि जिले में 31 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है। यह मतदाता सूची आम जनता के लिए पूरी तरह सुलभ रखी गई है। कोई भी नागरिक संबंधित निर्वाचन पंजीयन अधिकारी, एसडीएम , बूथ लेवल अधिकारियों या बीडीपीओ कार्यालय में सूची देख सकता है। यह सुविधा पूरी तरह निशुल्क है। व्यक्तिगत प्रति प्राप्त करने के लिए 2 रुपये प्रति पेज का शुल्क लगेगा। नया नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 और संशोधन के लिए फॉर्म-8 जमा किया जा सकता है।
31 अगस्त तक प्राप्त होने वाले सभी दावों और आपत्तियों का निस्तारण 28 सितंबर तक किया जाएगा। इसके बाद 3 अक्तूबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। इस अवसर पर एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव, एसडीएम महेंद्रगढ़ योगेश सैनी, एसडीएम नांगल चौधरी उदय सिंह तथा एसडीएम कनीना डॉ. जितेंद्र सिंह और तहसीलदार चुनाव सुरेंद्र सिंह भी बैठक में उपस्थित थे
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।