{"_id":"69fb0d694d6c25c9500ea699","slug":"video-two-smugglers-arrested-in-narnaul-with-1920-tramadol-capsules-2026-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में 1920 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में 1920 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
शहर थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एचएसएनसीबी यूनिट रेवाड़ी की टीम ने मंगलवार देर रात मनोज उर्फ गुंगा और संजय कुमार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1920 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार एएसआई सुरेश कुमार अपनी टीम के साथ मंगलवार शाम हीरो होंडा चौक के पास मौजूद थे। इसी दौरान एक मुखबिर ने सूचना दी कि दो युवक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सिघाना (राजस्थान) की ओर से नशीली गोलियां लेकर नारनौल आ रहे हैं। सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस टीम ने तुरंत नारनौल-सिघाना रोड पर जेठू बाबा सर्विस स्टेशन के पास नाकाबंदी कर दी।
कुछ समय बाद संदिग्ध बाइक को रोककर जांच की गई। बाइक सवारों की पहचान मनोज शर्मा उर्फ गुंगा निवासी बास मोहल्ला नारनौल और संजय कुमार निवासी निहालपुरा, कोटपुतली-बहरोड़ (राजस्थान) के रूप में हुई। पुलिस ने नियमानुसार दोनों को धारा 50 एनडीपीएस एक्ट के तहत नोटिस दिया और उनकी सहमति पर राजपत्रित अधिकारी नायब तहसीलदार लच्छीराम को मौके पर बुलाया गया।
राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर बाइक पर रखे बैग से 8 डिब्बों में भरे ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद हुए। प्रत्येक डिब्बे में 10-10 स्ट्रिप थीं और कुल 80 स्ट्रिप में 1920 कैप्सूल पाए गए। पुलिस के अनुसार इनका कुल वजन करीब 1 किलो 8 ग्राम है।
पुलिस ने नशीले पदार्थ और बाइक को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ धारा 22सी, 61, 85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।