{"_id":"6a5a5eb0feb634eb1a0893c1","slug":"video-police-take-action-to-alleviate-traffic-congestion-in-palwal-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"पलवल: जाम की समस्या कम करने को पुलिस हुई सक्रिय, प्रमुख चौकों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलवल: जाम की समस्या कम करने को पुलिस हुई सक्रिय, प्रमुख चौकों का किया निरीक्षण
पलवल शहर में लगातार बढ़ रही ट्रैफिक समस्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को प्रमुख चौक-चौराहों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएसपी सिटी नरेंद्र और ट्रैफिक थाना प्रभारी रविकांत ने आगरा चौक और बस अड्डा चौक का दौरा कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि ऑटो चालकों के सड़क पर खड़े होने से यातायात प्रभावित हो रहा है। इसे देखते हुए आगरा चौक पर सर्विस लेन में ऑटो चालकों के लिए अलग स्थान निर्धारित कराया गया, ताकि मुख्य सड़क पर वाहनों का आवागमन सुचारु रूप से चलता रहे।
वहीं बस अड्डा चौक पर भी ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद ऑटो चालकों को निर्धारित स्थान पर ही वाहन खड़े करने के निर्देश दिए और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर के अन्य व्यस्त चौराहों पर भी इसी प्रकार व्यवस्था बनाई जाएगी, जिससे जाम की समस्या कम हो और आम नागरिकों को सुगम यातायात का लाभ मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।