{"_id":"6a5a05fb37edcd7db400ff6f","slug":"video-demand-to-restore-yadav-brothers-tradition-govardhan-puja-committee-submits-memorandum-to-administration-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"यादव बंधुओं की परंपरा बहाल करने की मांग, गोवर्धन पूजा समिति ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यादव बंधुओं की परंपरा बहाल करने की मांग, गोवर्धन पूजा समिति ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन; VIDEO
काशी की करीब पांच दशक पुरानी पंजीकृत संस्था गोवर्धन पूजा समिति ने सावन के प्रथम सोमवार पर यादव बंधुओं द्वारा होने वाले पारंपरिक जलाभिषेक और अन्य धार्मिक परंपराओं को पूर्ववत बहाल करने की मांग उठाई है। समिति ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों में सरकारी अभिलेखों में बदलाव कर यादव बंधुओं की पारंपरिक भूमिका के स्थान पर एक अन्य संस्था का नाम दर्ज कर दिया गया, जबकि पहले प्रशासनिक रिकॉर्ड में केवल यादव बंधुओं का ही उल्लेख था।
समिति का कहना है कि काशी में सावन के प्रथम सोमवार को जलाभिषेक, नाटी इमली के भरत मिलाप में रथ को कंधा देना सहित कई धार्मिक आयोजनों में यादव समाज की परंपरागत भागीदारी रही है। गोवर्धन पूजा समिति इन आयोजनों में लंबे समय से नेतृत्व करती रही है, लेकिन आयोजक के रूप में किसी संस्था का नाम दर्ज नहीं था।
समिति ने प्रशासन से मांग की है कि गर्भगृह में यादव बंधुओं द्वारा जलाभिषेक का पूर्व निर्धारित समय फिर से बहाल किया जाए। साथ ही कॉरिडोर बनने से पहले की परंपरा के अनुसार जलाभिषेक के बाद श्रद्धालुओं को ललिता घाट की ओर जाने की अनुमति दी जाए, जहां वे अपने पात्रों में गंगाजल भरकर सतुआ बाबा आश्रम के सामने बने द्वार से बाहर निकल सकें। समिति का कहना है कि इससे परंपरा भी कायम रहेगी और कॉरिडोर में भीड़ भी नहीं लगेगी।
समिति ने उम्मीद जताई कि प्रशासन यादव समाज की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।