{"_id":"6a5a1103a8a6a861e50ed7c2","slug":"video-haryanas-healthcare-landscape-is-transforming-due-to-modis-vision-and-the-saini-governments-commitment-aarti-singh-rao-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोदी के विजन और सैनी सरकार की प्रतिबद्धता से बदल रहा हरियाणा का स्वास्थ्य परिदृश्य: आरती सिंह राव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के विजन और सैनी सरकार की प्रतिबद्धता से बदल रहा हरियाणा का स्वास्थ्य परिदृश्य: आरती सिंह राव
*देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन से लेकर कोरियावास मेडिकल कॉलेज तक, विकास के नए युग का हुआ शुभारंभ; इलेक्ट्रिक कार से पहुंचीं स्वास्थ्य मंत्री, मेडिकल कॉलेज परिसर में किया पौधारोपण*
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि आज का दिन पूरे देश और विशेष रूप से हरियाणा के लिए ऐतिहासिक और गौरव का दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जनकल्याणकारी सोच के कारण हरियाणा विकास के नए अध्याय लिख रहा है। उन्होंने कहा कि जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाना और अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण भारत की तकनीकी क्षमता और हरित विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
कोरियावास स्थित महर्षि च्यवन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं राव तुलाराम अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रदेश को लगभग 1,437.79 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दो नए मेडिकल कॉलेज भिवानी के पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज तथा कोरियावास के महर्षि च्यवन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं राव तुलाराम अस्पताल की सौगात देकर हरियाणा के स्वास्थ्य क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है।
उन्होंने बताया कि दोनों मेडिकल कॉलेजों में 150-150 एमबीबीएस सीटों का प्रावधान है तथा प्रथम चरण में 100-100 विद्यार्थियों के प्रवेश हो चुके हैं। दोनों संस्थानों में ओपीडी सेवाएं पहले से संचालित हैं और आमजन को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज के विकास के लिए वर्ष 2026-27 में 141 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई ओपीडी सेवाओं में अब तक तक लगभग 38 हजार मरीजों का उपचार किया जा चुका है। वर्तमान में यहां 21 विभाग कार्यरत हैं तथा टीबी, रेडियोलॉजी, मनोरोग, बाल रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग सहित अनेक विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हैं। 29 मई 2026 से 15 बेड की डायलिसिस यूनिट भी शुरू हो चुकी है, जबकि आधुनिक केंद्रीय प्रयोगशाला में पैथोलॉजी, बायोकैमिस्ट्री और माइक्रोबायोलॉजी की जांच की सुविधा उपलब्ध है।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में बड़ी संख्या में चिकित्सकों, शिक्षकों तथा अन्य कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। भर्ती पूरी होने के बाद मरीजों को और अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।
आरती सिंह राव ने बताया कि मेडिकल कॉलेज तक बेहतर आवागमन सुनिश्चित करने के लिए 33.55 करोड़ रुपये की लागत से नारनौल-रामबास रोड से मेडिकल कॉलेज एवं राव तुलाराम अस्पताल तक लगभग चार किलोमीटर लंबी फोर-लेन सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इससे मरीजों, विद्यार्थियों और क्षेत्रवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में "स्वस्थ हरियाणा–समृद्ध हरियाणा" का संकल्प तेजी से साकार हो रहा है। प्रदेशभर में महिलाओं के लिए स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार क्लीनिक, अमृत फार्मेसी, टेली-ईसीजी, निःशुल्क डायलिसिस तथा पीपीपी मॉडल पर एमआरआई और सीटी स्कैन जैसी आधुनिक सुविधाएं शुरू की जा रही हैं। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए आशा कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव इलेक्ट्रिक कार से पहुंचीं, जिससे उन्होंने स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने महर्षि च्यवन राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में पौधारोपण कर हरित एवं स्वस्थ हरियाणा के निर्माण का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक हैं तथा आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है।
स्वास्थ्य मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का प्रदेश को ऐतिहासिक विकास परियोजनाओं की सौगात देने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य हर नागरिक तक आधुनिक, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।