{"_id":"6795c6019656632df305ccfe","slug":"video-assembly-speaker-harvinder-kalyan-hoisted-the-tricolor-in-panipat","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पानीपत में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने फहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पानीपत में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने फहराया तिरंगा
पानीपत के शिवाजी स्टेडियम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली।
इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से सराबोर नृत्य और गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। परेड में पुलिस, होमगार्ड्स और एनसीसी कैडेट्स ने शानदार प्रदर्शन किया।
पानीपत के अलावा, गणतंत्र दिवस पर समालखा और इसराना में भी उप-मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसराना में राई की विधायक कृष्णा गहलोत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और देशभक्ति से ओतप्रोत अपने संबोधन में शहीदों को नमन किया। वहीं, समालखा में स्थानीय विधायक ने ध्वजारोहण कर उपस्थित जनसमूह को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।