{"_id":"68b448f79e581b3e0c059dd5","slug":"video-organizing-the-meeting-of-all-india-national-educational-federation-2025-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: प्रांतीय बैठक में शिक्षकों की समस्याओं, शिक्षा व समाज से जुड़े विषयों पर किया गया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: प्रांतीय बैठक में शिक्षकों की समस्याओं, शिक्षा व समाज से जुड़े विषयों पर किया गया मंथन
एसडी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में रविवार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (महाविद्यालय शिक्षा) की प्रांतीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेशभर के एक दर्जन से अधिक महाविद्यालयों से 30 से अधिक शिक्षक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में प्रांत अध्यक्ष डॉ. पुष्पदीप डागर, अध्यक्ष व मुख्य वक्ता रहे।
बैठक के दौरान उपस्थित शिक्षक प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, शिक्षकों की समस्याओं, विशेष तौर पर राजकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के शिक्षकों की समस्याओं तथा शिक्षा व समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
बैठक में संगठन के पूर्णकालिक सदस्य डॉ. नरेश सैनी ने स्वतंत्रता के पश्चात राजकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के हरियाणा में शिक्षा के योगदान के विषय में प्रकाश डाला।
आर्य महाविद्यालय से प्रांत कार्यकारिणी सदस्य डॉ. बलकार सिंह ने शिक्षकों की गरिमा और समाज के उत्थान में उनके योगदान के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि अच्छे सुसंस्कारित समाज के निर्माण में शिक्षक की बहुत बड़ी भूमिका होती है।
आरकेएसडी कॉलेज कैथल से डॉ. बिजेंद्र सिंह ने राजकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के शिक्षकों व गैर शिक्षक कर्मचारियों की कठिनाइयों पर अपने विचार रखें और बताया कि उनको अभी छठे वेतनमान के अनुसार ही मकान किराया भत्ता मिल रहा है। उसको अभी तक संशोधित नही किया गया है। साथ ही, 2006 के बाद नियुक्ति वाले सभी शिक्षकों को ग्रेच्युटी का लाभ भी देय नहीं है। सरकार ने कच्चे पक्के सभी कर्मचारियों के साथ-साथ सभी नागरिकों को आयुष्मान योजना के अंतर्गत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई हुई है, लेकिन सहायता प्राप्त कॉलेजों के सभी शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारियों को किसी भी सुविधा का लाभ अभी तक नहीं मिला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।