{"_id":"67974f199d9fff29580954ed","slug":"video-panapata-ma-tana-cara-garafatara-thana-ma-karata-tha-raka-rata-ka-thata-varathata-ka-ajama","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पानीपत में तीन चोर गिरफ्तार, दिन में करते थे रेकी, रात को देते वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पानीपत में तीन चोर गिरफ्तार, दिन में करते थे रेकी, रात को देते वारदात को अंजाम
सीआईए-3 ने घरों में घुसकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों से चोरी की 30 वारदातों का खुलासा हुआ है। यह आरोपी दिन मे घरों की रेकी कर रात को वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने इन्हें सनौली रोड स्थित बलजीत नगर नाका के पास से गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की पहचान विनय निवासी जालंधर, विवेक और उसके एक तौर पर हुई है। इन्होंने शहर में चोरी की 30 वारदातों को अंजाम दिया है। अधिकतर वारदात मॉडल टाउन पुलिस थाना क्षेत्र में पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस के अंतर्गत की है। इस गिरोह का सरगना फिलहाल फरार है। इनका कोई स्थायी ठिकाना भी नहीं था यह पार्क और रेलवे स्टेशन पर सोते थे। इनसे लूट की चार वारदात का खुलासा भी हुआ है। पुलिस इनको कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।