{"_id":"69b7ea9c326e2c005b091e85","slug":"video-patients-had-to-face-problems-due-to-the-absence-of-opds-of-skin-and-psychiatrist-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: चमड़ी और मनोरोग विशेषज्ञ की ओपीडी नहीं होने पर मरीजों को उठानी पड़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: चमड़ी और मनोरोग विशेषज्ञ की ओपीडी नहीं होने पर मरीजों को उठानी पड़ी परेशानी
मौसम बदलने से परिवार का दूसरा व्यक्ति खांसी-जुकाम, बुखार और काला मोतिया से ग्रस्त हो रहा है। सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी 1600 रही। अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ और मनोरोग विशेषज्ञ की ओपीडी चिकित्सक न होने से बंद रही। वहीं मरीजों को इलाज व दवा के लिए घंटों में लाइन में लगना पड़ा। फिजिशियन के पास मरीजों की संख्या 400 से बढ़कर अब 600 पहुंच गई है। इसमें ज्यादातर खांसी-जुकाम, बुखार, काला मोतिया व टीबी जांच के हैं। चिकित्सक लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के साथ हल्का गर्म पानी पीने की सलाह दे रहे हैं।
जिला नागरिक अस्पताल में मौसम बदलाव के साथ बढ़ने लगी है। पिछले महीने अस्पताल की एक दिन ओपीडी करीब 1300 रह रही थी जो इस महीने करीब 1500 तक रहने लगी है। सोमवार को मरीजों की संख्या बढ़ी। अस्पताल की ओपीडी 1600 रही। सोमवार को अस्पताल में मरीजों को चर्म रोग विशेषज्ञ और मनोरोग विशेषज्ञ न मिलने से परेशानी हुई। चर्म रोग विशेषज्ञ सप्ताह में मंगलवार, वीरवार और शनिवार तीन दिन ही बैठते हैं और मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. मोना नागपाल दो महीने के अवकाश पर हैं। वे मंगलवार अस्पताल में ड्यूटी ज्वाइन कर सकती हैं। इससे मनोरोग संबंधी बीमारी के मरीजों की समस्या कुछ कम होगी। सोमवार को फिजिशियन की ओपीडी करीब 600 रही। फिजिशियन डॉ. जैसमीन कौर ने बताया कि लोग अभी से ठंडा पानी पी रहे हैं। पंखों की रफ्तार पूरी करके रहने लगे हैं। इससे उनके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है और उनका शरीर में अभी इनका संतुलन नहीं बन पा रहा है क्योंकि सुबह-शाम हल्की ठंड और दिन में तेज धूप निकल रही है। लोगों को स्वास्थ्य का अतिरिक्त ध्यान रखना चाहिए और शुरुआती लक्षणों में ही चिकित्सक से जांच करवानी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।