Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
The weather has taken another turn; light rain in Panipat on Thursday morning has heightened concerns among farmers.
{"_id":"6ae2c3d7c848b3ff320d6e36","slug":"video-the-weather-has-taken-another-turn-light-rain-in-panipat-on-thursday-morning-has-heightened-concerns-among-farmers-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"मौसम ने फिर बदली करवट, पानीपत में वीरवार सुबह हुई बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने फिर बदली करवट, पानीपत में वीरवार सुबह हुई बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी चिंता
मौसम के बदले मिजाज ने एक बार फिर से अन्नदाताओं की नींद उड़ा दी है। वीरवार सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। धान कटाई और खेतों में पड़ी फसल के बीच आसमान में मंडराते बादलों ने किसानों को परेशान कर दिया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि शाम के समय एक बार फिर बूंदाबांदी हो सकती है और शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे।
किसान सुरजीत सिंह ने बताया कि उनकी धान की फसल पककर तैयार है और कुछ हिस्से की कटाई चल रही है। सुबह की बूंदाबांदी से फसल में नमी बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। अगर बारिश तेज होती है, तो दाना काला पड़ सकता है और पैदावार पर सीधा असर पड़ेगा। किसान हरबंस लाल ने कहा कि छह महीने की मेहनत पर पानी फिरने का डर सता रहा है। वे अपनी फसल को बचाने के लिए तिरपाल और अन्य उपायों में जुट गए हैं। अचानक बदले इस मौसम ने किसानों के खर्च और चिंता दोनों को बढ़ा दिया है।
कृषि विज्ञान केंद्र उझा के जिला समन्वयक डॉ. सतपाल ने मौसम के पूर्वानुमान पर जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले 24 से 48 घंटों के दौरान मौसम में यह बदलाव बना रह सकता है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि जिन किसानों की फसल कट चुकी है या पककर तैयार है, वे उसे सुरक्षित स्थानों पर रखें या ढककर रखें। नमी अधिक होने पर तुरंत कटाई रोक दें ताकि फसल की गुणवत्ता प्रभावित न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।