{"_id":"69cd175eb2e13886cd043ac8","slug":"video-crops-destroyed-by-rain-and-hailstorm-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: बारिश और ओलावृष्टि से फसल बर्बाद, भाकियू चढ़ूनी ने दिया ज्ञापन, मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: बारिश और ओलावृष्टि से फसल बर्बाद, भाकियू चढ़ूनी ने दिया ज्ञापन, मुआवजे की मांग
भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी जिला रेवाड़ी की टीम ने किसानों की समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और डीडीपीओ बंसल के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बे मौसम बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान पर चिंता जताई और जल्द राहत देने की मांग की।
जिला प्रधान समय सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण फसल पूरी तरह खराब हो चुकी है। उन्होंने कहा कि 31 तारीख को करीब 80 गांवों में ओलावृष्टि हुई, जिससे किसानों की हालत और खराब हो गई। कई गांवों में 70 से 80 प्रतिशत तक फसल का नुकसान हुआ है।
किसान यूनियन ने मांग की है कि तीन दिन के अंदर गिरदावरी करवाई जाए और किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो यूनियन बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगी।
इसके साथ ही यूनियन ने प्राइवेट लैब बंद कर सरकारी लैब शुरू करने की भी मांग उठाई। किसानों ने हरियाणा सरकार से 60 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की है, ताकि किसानों को राहत मिल सके।
इस मौके पर जिला कार्यकारी प्रधान राजेंद्र कुमार गेरा, महिला जिला प्रधान मुन्नी बूढ़पुर, महिला उप प्रधान मनीषा यादव (बोड़िया कमालपुर), सविता एडवोकेट, पूनम (कमालपुर), ममता यादव, रोशन लाल दरोगा, शीशराम, राजकुमार, अभय सिंह चिहड़, लोकेश (बावल), सुरेश (रामगढ़), राज सिंह ढिल्लों सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।