{"_id":"6890addce9b9f582b509bac1","slug":"video-former-minister-ajay-singh-slam-bjp-2025-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: पूर्व मंत्री अजय सिंह ने बीजेपी पर बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: पूर्व मंत्री अजय सिंह ने बीजेपी पर बोला हमला
रामगढ़ भगवानपुर में 200 बेड के सरकारी अस्पताल की स्थापना की मांग को लेकर चल रहा धरना सोमवार को 49वें दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर पहुंचकर पूर्व मंत्री कप्तान अजय सिंह यादव ने आंदोलन को अपना समर्थन दिया। अजय सिंह यादव ने सरकार पर सवाल खड़े किए और ग्रामीणों के संघर्ष को पूरी तरह जायज और लोकतांत्रिक बताया। कहा कि कोई भी नेता हो, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत हों या विधायक लक्ष्मण यादव, सभी का फर्ज बनता है कि वे मिलकर इस अस्पताल को बनवाएं।
आगे कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि उन लोगों को भगवान सद्बुद्धि दे। क्योंकि जब किसी व्यक्ति का समय खराब आता है, तो उसकी बुद्धि भी विपरीत दिशा में काम करने लगती है। उनका इशारा राव इंद्रजीत पर था। बताया कि कई दिनों से ग्रामीण संघर्ष कर रहे हैं और यह आंदोलन पूरी तरह से न्यायोचित है। पहले भी यहां आया था। इतिहास गवाह है कि एम्स भी तभी बना था जब वहां के लोगों ने संघर्ष किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।