{"_id":"699709738c2ac059cb0ee75c","slug":"video-social-organizations-protest-in-support-of-ugc-2026-02-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: यूजीसी के समर्थन में सामाजिक संगठनों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: यूजीसी के समर्थन में सामाजिक संगठनों ने किया प्रदर्शन
यूजीसी के समर्थन में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान भीम आर्मी, मूलनिवासी संघ और ओबीसी संगठन के सदस्य जिला कार्यालय के पास एकत्रित हुए, जहां यूजीसी के समर्थन में नारेबाजी करते हुए इसे लागू करने की मांग की गई।
पूर्व सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि दलित और पिछड़े वर्गों को लगातार दबाया जा रहा है। उन्होंने यूजीसी बिल लाने पर सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश की बहुसंख्यक आबादी को उनके अधिकारों से वंचित नहीं रखा जा सकता। संविधान द्वारा दिया गया आरक्षण भी कई स्तरों पर सही तरीके से लागू नहीं हो पा रहा है।
राजकुमार सैनी ने बताया कि वे प्रदेश के 19 जिलों में उपायुक्तों के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि एससी और ओबीसी वर्ग देश के मूलनिवासी हैं और उन्हें जनसंख्या के अनुपात में अधिकार मिलना चाहिए, ताकि सामाजिक समानता कायम रह सके। चयन, पदोन्नति और तबादलों में भेदभाव रोकने के लिए यूजीसी लागू किया जाना आवश्यक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।