{"_id":"68876bed38db7bfedd0080fd","slug":"video-two-accused-arrested-in-molesatation-case-in-rewari-2025-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: यौन उत्पीड़न मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, अप्रैल माह का है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: यौन उत्पीड़न मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, अप्रैल माह का है मामला
सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम ने सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर महिलाओं के यौन उत्पीड़न व लूटपाट करने की वारदात की गुत्थी को सुलझाते हुए एक अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जिला महेंद्रगढ़ के गांव गागड़वास निवासी संजू व राजस्थान के जिला चूरू के गांव किरतान मीणा की जोड़ी निवासी रामबाबू के रूप में हुई है।
डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविन्द्र सिंह ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया था की बीती तीन अप्रैल की रात को वह परिवार सहित घर के चौबारे में सोई हुई थी। उसके सास-ससुर किसी काम से घर से बहार गए हुए थे। रात के समय अचानक से कुछ व्यक्ति उनके कमरे में घुस आए। सभी के हाथों में पिस्टल व अन्य तेजधार हथियार थे। आरोपियों ने उन्हें शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी और उनके मोबाइल भी छीन लिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।