{"_id":"6a96bc3f593216c13f062f3c","slug":"video-youth-attacked-with-intent-to-kill-at-nai-wali-chowk-rewari-second-accused-arrested-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी नाई वाली चौक पर युवक पर जानलेवा हमला, दूसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी नाई वाली चौक पर युवक पर जानलेवा हमला, दूसरा आरोपी गिरफ्तार
रेवाड़ी। शहर के नाई वाली चौक पर युवक और उसके दोस्त पर हॉकी से जानलेवा हमला करने तथा दहशत फैलाने के मामले में सीआईए ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। शहर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी भारत उर्फ छोटू के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल हॉकी और बाइक बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने धारूहेड़ा चुंगी निवासी प्रवीण उर्फ मिया को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
एसपी कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 28 अगस्त को विनय कुमार निवासी तरमऊ गढ़ी, जिला कन्नौज, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी मोहल्ला रामबास, अपने दोस्त मनोज के साथ नाई वाली चौक पर खड़ा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने बाइक घुमाकर दोनों पर हॉकी से हमला कर दिया। हमले में विनय को गंभीर चोटें आईं और उसके शरीर में कई फ्रैक्चर हुए। उसका उपचार नोएडा के अस्पताल में चल रहा है। इस दौरान आरोपियों ने राहगीरों की गाड़ियों पर भी हॉकी से वार किए। भीड़ जुटने पर दोनों मौके से फरार हो गए।
सीआईए प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि भारत उर्फ छोटू को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को उसे घटनास्थल पर ले जाकर मौका-ए-वारदात की तस्दीक कराई गई। आरोपी हत्या के मामले में जेल में बंद था और करीब एक माह पहले जमानत पर बाहर आया था। उसके खिलाफ इसके बाद तीन अन्य मामले भी दर्ज हुए हैं। पुलिस के मुताबिक वारदात में तीन आरोपी शामिल थे। तीसरा आरोपी मनीष फिलहाल किसी अन्य विवाद में घायल होने के कारण अस्पताल में भर्ती है। उसके स्वस्थ होने पर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।