Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
14 council members staged a sit-in protest against the re-quotation of 104 projects in the Zila Parishad.
{"_id":"6afc3c216a1776eb2c066d6f","slug":"video-14-council-members-staged-a-sit-in-protest-against-the-re-quotation-of-104-projects-in-the-zila-parishad-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"जिला परिषद में 104 कामों की री-कोटेशन के विरोध में 14 पार्षद धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला परिषद में 104 कामों की री-कोटेशन के विरोध में 14 पार्षद धरने पर बैठे
रोहतक। जिला परिषद के 14 वार्डों के जिला पार्षद मंगलवार को एडीसी कार्यालय पर ताला लगाकर धरने पर बैठ गए। पार्षदों का आरोप है कि छह महीने पहले हाउस में पास करके विभागीय प्रक्रिया में डाले गए 104 कामों को 15 दिन पहले बिना हाउस को सूचना दिए री-कोटेशन पर डाल दिया गया। इससे करीब 9-10 करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
इस मामले में जिला परिषद चेयरमैन मंजू हुड्डा ने कहा कि अधिकारियों ने किसी को सूचना नहीं दी और बिना अनुमति के उन्हीं फर्मों को दोबारा काम दिया जा रहा है जिनके पास पहले से 25-30 काम हैं और जो जमीन पर काम नहीं कर रही हैं। न तो उन फर्मों को ब्लैकलिस्ट किया जा रहा है और न ही डिबार किया जा रहा है।
चेयरमैन मंजू हुड्डा ने कहा कि अधिकारियों की मनमानी से जनता का नुकसान हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मामले का संज्ञान लेकर जल्द हस्तक्षेप करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें चुनकर भेजा है। इसलिए जनता के नुकसान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।