{"_id":"69b97c8337c03421990217e7","slug":"video-satbir-hooda-won-the-gold-medal-in-the-1500m-race-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: सतबीर हुड्डा ने 1500 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण पदक, पंजाब के बठिंडा में आयोजित हुई प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: सतबीर हुड्डा ने 1500 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण पदक, पंजाब के बठिंडा में आयोजित हुई प्रतियोगिता
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 09:38 PM IST
Link Copied
पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कादयान ने 45वीं भारतीय वेटरन एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप में हेमर थ्रो खेल में रजत पदक जीतकर जिला रोहतक का नाम रोशन किया। वहीं, जिले के सतबीर हुड्डा ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। पंजाब के जिले बठिंडा में आयोजित इस चैम्पियनशिप में इस अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने 36.85 मीटर की दूरी पर गोला फेंका। इससे पूर्व इस खिलाड़ी ने लगभग 150 राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मेडल जीते हैं। जिले के लोगों ने शुभकामनाएं दी तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हाल में ही यह खिलाड़ी बेरी में खंड शिक्षा अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।
हरियाणा राजकीय अध्यापक कल्याण संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामबीर ककराना ने इसे शिक्षा जगत की विशेष उपलब्धि कहा है। समय-समय पर पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी ने खेल जगत में शिक्षा जगत का नाम रोशन किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।