{"_id":"6a83deda36302ddb2f0b76cf","slug":"video-two-hour-lockout-at-sirsa-municipal-council-employees-stage-protest-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरसा में नगर परिषद में दो घंटे की तालाबंदी, कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा में नगर परिषद में दो घंटे की तालाबंदी, कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
सिरसा नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर मंगलवार को कर्मचारियों ने सुबह 9 बजे तालाबंदी कर कामकाज ठप कर दिया । इस दौरान नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय से बाहर रहे। कर्मचारियों ने परिषद गेट पर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल का मंगलवार को 13वां दिन रहा। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि 6 अगस्त से शुरू हुई हड़ताल को सरकार की ओर से मांगों पर कोई ठोस पत्र जारी नहीं किए जाने और बातचीत के लिए नहीं बुलाए जाने के कारण आगे बढ़ाया गया है।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 13 मई 2026 को सफाई कर्मचारियों व अग्निशमन विभाग के साथ हुए समझौते को लागू करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा बंद करना, हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को लागू करना, एचकेआरएन को भंग करना आदि मांगे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।