Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
45th Convocation Held at Government Women's College, Gohana (Sonipat); 350 Students Awarded Degrees
{"_id":"69da136088a84ac20c0718d3","slug":"video-45th-convocation-held-at-government-womens-college-gohana-sonipat-350-students-awarded-degrees-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में राजकीय महिला महाविद्यालय गोहाना में 45वां दीक्षांत समारोह, 350 छात्राओं को मिली डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में राजकीय महिला महाविद्यालय गोहाना में 45वां दीक्षांत समारोह, 350 छात्राओं को मिली डिग्री
शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय गोहाना में 45वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में स्नातक और स्नातकोत्तर की लगभग 350 छात्राओं को डिग्री प्रदान की गई। ये उपाधियां भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय की ओर से जारी की गई थीं, जिन्हें महाविद्यालय में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के चेयरमैन डॉ. पवन शर्मा छात्राओं को प्रदान किया।
उन्होंने छात्राओं को डिग्री प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि शिक्षा से ही जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता खुलता है। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. मीनाक्षी सांगवान ने सभी डिग्री प्राप्त करने वाली छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छात्राएं मेहनत और ईमानदारी के साथ अपने जीवन पथ पर आगे बढ़ें और समाज में अच्छा नाम कमाएं।
दीक्षांत समारोह के संयोजक प्रो. सतीश कुमार रहे। मुख्य अतिथि के स्वागत के लिए प्रो. शमशेर भंडेरी ने एनसीसी कैडेट्स का मार्गदर्शन किया। समारोह में कॉलेज स्टाफ और छात्राएं भी मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।