{"_id":"69cce4a31f07f43fa50bc974","slug":"video-arrival-of-wheat-begins-in-gohana-mandi-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: गोहाना मंडी में गेहूं की आवक शुरू, नए नियमों के साथ किसान ने की एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: गोहाना मंडी में गेहूं की आवक शुरू, नए नियमों के साथ किसान ने की एंट्री
अनाज मंडी गोहाना में गेहूं की नई फसल की आवक शुरू हो गई है। मंडी में पहुंचे किसानों को इस बार नए नियमों के तहत अपनी फसल लेकर आना पड़ रहा है।
मंडी प्रशासन द्वारा बताया गया है कि किसान को सबसे पहले “मेरी फसल मेरा ब्यौरा” पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य किया गया है। इसके बाद ही किसान मंडी में अपनी फसल लेकर प्रवेश कर सकता है।
नियमों के अनुसार मंडी में आने वाले ट्रैक्टर पर नंबर होना भी अनिवार्य किया गया है। मंडी गेट पर जांच के बाद किसान को गेट पास दिया जाता है। इसके बाद किसान का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाता है।
सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही किसान अपनी गेहूं की फसल संबंधित आढ़ती के पास उतार सकता है। नियमों के अनुसार सभी औपचारिकताएं पूरी कर किसानों ने अपनी फसल आढ़तियों के पास उतारनी शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।