{"_id":"68a5ab21657dc194e90a39b1","slug":"video-birth-anniversary-of-former-prime-minister-rajiv-gandhi-2025-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस भवन में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजीव दहिया ने की। पूर्व विधायक जगबीर मलिक ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश को सूचना क्रांति की दिशा में आगे बढ़ाया। जिसकी वजह से आज देश विकास की नई ईबारत लिख रहा है। ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजीव दहिया ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को राजीव गांधी के सपनों को साकार करने के लिए राष्ट्रहित में प्रयास करने की जरूरत है। आज देश जिस दौर से गुजर रहा है उस हालात में हमारी और भी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। प्रदेश प्रवक्ता राकेश सौदा ने कहा कि वर्तमान की नींव भूतकाल के इतिहास पर रखी गई है। राजीव गांधी ने हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने का काम किया। आज हमारी युवा पीढ़ी को उनके नक्शे कदम पर चलने की जरूरत है। इस दौरान सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा, पूर्व विधायक जयवीर सिंह, पदम सिंह दहिया, ललित पंवार, नीलकंठ मुखीजा, अशोक छाबड़ा, प्रदीप गौतम, सुरेंद्र शर्मा, प्रिंस सरोहा भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।