सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Baba Mahakal's Bhasma Aarti Baba Mahakal appeared in Jatadhari, Jai Shri Mahakal echoed

Ujjain: भस्म आरती में जटाधारी स्वरूप में नजर आए बाबा महाकाल, सुबह चार बजे पट खुले, जय श्री महाकाल की उठी गूंज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 20 Aug 2025 07:34 AM IST
Baba Mahakal's Bhasma Aarti Baba Mahakal appeared in Jatadhari, Jai Shri Mahakal echoed
भादौ मास की कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि पर बुधवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्त अपने इष्ट देव के दर्शन करने के लिए देर रात से ही लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। बाबा महाकाल भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि पर बुधवार को सुबह 4 बजे भस्म आरती संपन्न हुई। वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया।

पूजन के दौरान प्रथम घंटाल बजाकर हरिओम का जल अर्पित किया गया। पुजारियों और पुरोहितों ने बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार कर कपूर आरती की और बाबा महाकाल को नवीन मुकुट के साथ गुलाब की माला धारण कराई। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। भस्म आरती बाद बाबा महाकाल का जटाधारी स्वरूप में श्रृंगार किया गया। पूजन-अर्चन के बाद उन्हें गुलाब की माला पहनाई गई। बाबा महाकाल के दर्शन का लाभ हजारों भक्तों ने लिया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर "जय श्री महाकाल" की गूंज से गुंजायमान हो उठा। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार, साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं।

श्री महाकालेश्वर मंदिर में भक्त द्वारा चांदी का मुकुट व अन्य भेंट
श्री महाकालेश्वर मंदिर में नई दिल्ली से आए भक्त अजय, जय श्री महाकाल ग्रुप द्वारा, पुजारी दिनेश गुरु की प्रेरणा से भगवान श्री महाकालेश्वर जी को 1 नग रजत का मुकुट, 1 नग सूर्यकिरण और 2 नग नाग कुंडल भेंट किए गए। इनका कुल वजन लगभग 2998.200 ग्राम है। इसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के उपप्रशासक एस.एन. सोनी द्वारा विधिवत प्राप्त किया गया। दानदाता का सम्मान किया गया और उन्हें रसीद प्रदान की गई। यह जानकारी कोठार शाखा के मनीष पांचाल द्वारा दी गई।
 
बाबा महाकाल की भस्म आरती
 
बाबा महाकाल की भस्म आरती
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Rishikesh: चंद्रभागा पुल पर युवक की चप्पल से पिटाई का वीडियो वायरल, किन्नरों का 45 मिनट तक चला हंगामा

20 Aug 2025

बांदा में खाद न मिलने पर किसानों ने बांदा टांडा हाईवे पर मंडी समिति के सामने लगाया जाम

20 Aug 2025

श्रावस्ती: ईदगाह तिराहे पर बुधवार को चलेगा बुलडोजर, लोगों ने खुद ही हटाना शुरू किया अपना सामान

19 Aug 2025

Betul News : बैतूल में नदी में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, तीन बच्चों को पुलिस ने बचाया, दो ने तैरकर बचाई खुद की जान

19 Aug 2025

Jalore News: जिला अस्पताल के मेडिकल ज्यूरिस्ट ने मांगी दो हजार की रिश्वत, एसीबी ने रंगे हाथों दबोचा

19 Aug 2025
विज्ञापन

89 साल की उम्र में सुदामा को मिले जीपीएफ के तीन लाख रुपये

19 Aug 2025

Anuppur News: चोरों ने पहले बंद मकान की रेकी की, फिर लाखों का माल किया पार; पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

19 Aug 2025
विज्ञापन

जेके मंदिर के जन्माष्टमी महोत्सव में आकर्षक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया

19 Aug 2025

लाइनमैन की मौत के बाद पसेमा बिजलीघर में हंगामा, सबस्टेशन से भागे कर्मचारी

19 Aug 2025

VIDEO: जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने धर्मांतरण पर दिया बड़ा बयान, संतों को भी दी सीख

19 Aug 2025

Damoh News: सोने का हार लेकर ससुराल आए दामाद का पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

19 Aug 2025

महिलाओं ने रैंप पर भारतीय संस्कृति की प्रस्तुत की खूबसूरती

19 Aug 2025

राज्य कर विभाग की टीम ने लक्सर में तीन स्टील फर्मों से वसूला 2.10 करोड़ टैक्स

19 Aug 2025

Harda News : भाजपा के 8 पार्षदों ने पार्टी के अध्यक्ष से समर्थन लिया वापस, कांग्रेस बोली हमारे संपर्क में हैं

19 Aug 2025

Gairsain: उत्तराखंड विधानसभा सत्र...सदन के अंदर ऐसे कट रही कांग्रेस विधायकों की रात

19 Aug 2025

ग्रेनो वेस्ट में गूंजा नो डाॅग नो वोट: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ जाकर प्रदर्शन, निकाला पैदल मार्च

19 Aug 2025

हिसार: मनीषा को न्याय दिलाने के लिए ग्रामीणों ने दिया धरना

19 Aug 2025

हिसार: भिवानी जा रहे किसान नेता की गाड़ी को पुलिस ने रोका

19 Aug 2025

Gairsain: सत्र के दौरान चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को विधानसभा भवन में जाने से रोका

19 Aug 2025

CG News: कांग्रेसियों ने फूंका महापौर का पुतला, महिलाओं से दुर्व्यवहार का है आरोप

19 Aug 2025

भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता के लिए संस्कृति ज्ञान परीक्षा महाअभियान शुरू

19 Aug 2025

सोनीपत: दूसरे दिन हुई तेज बारिश, बापौली में सबसे अधिक 56 एमएम बारिश दर्ज

19 Aug 2025

नहीं लगाई गई नई पानी की टंकी, पांच माह बंद है जलापूर्ति

19 Aug 2025

सोनीपत: 1.25 लाख रुपये बकाया, गृहकर जमा न करने पर डेयरी की सील

19 Aug 2025

Meerut: खाना लेकर जा रही महिला को अज्ञात व्यक्ति ने कमरे में खींचा, ब्लेड से किये वार, ईंट मारकर हुआ फरार

19 Aug 2025

25 मोहल्लों में भरा बाढ़ का पानी, नावों से हो रहा आवागमन

19 Aug 2025

यमुना रिवरफ्रंट रीडिवेलपमेंट परियोजना पर संकट, बढ़ते जलस्तर से आसिता पार्क के विकास कार्यों पर बाढ़ का खतरा

19 Aug 2025

Greater Noida: दनकौर के बीपीवीडी स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह, छात्र रहे मौजूद

19 Aug 2025

फरीदाबाद: जिला स्तरीय अंडर-14 बालक वर्ग के एकल और युगल मुकाबलों का आयोजन

19 Aug 2025

दिल्ली में डॉग लवर्स का हंगामा: एमसीडी की टीम पर हमले के बाद पुलिस की ली जा सकती है मदद, देखें खास रिपोर्ट

19 Aug 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed