Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
VIDEO : Deputy Civil Surgeon administered oath in Sonipat, distributed fruits and medicines to leprosy patients
{"_id":"679b5e143bb312e047032bf7","slug":"video-deputy-civil-surgeon-administered-oath-in-sonipat-distributed-fruits-and-medicines-to-leprosy-patients","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनीपत में उप सिविल सर्जन ने दिलाई शपथ, कुष्ठ रोगियों को फल व दवाएं बांटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनीपत में उप सिविल सर्जन ने दिलाई शपथ, कुष्ठ रोगियों को फल व दवाएं बांटी
सोनीपत नागरिक अस्पताल में विश्व कुष्ठ दिवस पर वीरवार को स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया गया। क्षय रोग अधिकारी डाॅ. तरुण यादव ने नागरिक अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में कुष्ठ रोग के बारे में जानकारी दी और शपथ दिलाई।
उन्होंने बताया कि 13 फरवरी तक कुष्ठ रोग निवारण पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान स्कूलों में विद्यार्थियों और गांवों में लोगों को कुष्ठ रोग के बारे में जागरूक किया जाएगा।उप सिविल सर्जन डाॅ. तरुण यादव ने बताया कि कुष्ठ रोग या कोढ़ (लेप्रोसी) को वर्ष 2030 तक खत्म करने का लक्ष्य है। जिला में 32 कुष्ठ रोगी चिह्नित हैं। कुष्ठ रोग कोई आसानी से फैलने वाला रोग नहीं है।
हमें कुष्ठ रोगियों से नफरत न करके उनका पूरा इलाज (6 से 12 महीने तक) करवाना चाहिए। इसका इलाज व जांच नागरिक अस्पताल में मुफ्त उपलब्ध है। समय पर इलाज न करवाने पर रोगी दिव्यांग हो सकता है।
शरीर पर चकते, सुन्न धब्बे कुष्ठ रोग का लक्षण हो सकते हैं, इसकी जांच अनिवार्य है और यह रोग मल्टी ड्रग थेरेपी (एमडीटी) दवाई खाने से पूर्ण रूप से ठीक हो सकता है। सेक्टर-15 स्थित कुष्ठ आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूलमालाएं अर्पित की। इस दौरान कुष्ठ रोगियों को फल व दवाइयां वितरित की गई। इस दौरान उप सिविल सर्जन डॉ. नीरज यादव, डॉ. वंदना फोगाट भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।